ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आईपीएल 2027 में खेलने को लेकर संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया है कि कब इन खिलाड़ियों पर आईपीएल 2027 खेलने के लिए फैसले होंगे।
खिलाड़ी समय के साथ अच्छे फैसले लेते हैं
मैकडॉनल्ड ने क्रिकइंफो को बताया, “मुझे पता है कि लोग आईपीएल के बारे में बात करना शुरू करेंगे और पूरे व्यस्त शेड्यूल में उस समय को कैसे अडजस्ट किया जाएगा इसके बारे में सोचेंगे। मैंने पहले भी कहा है, आईपीएल हमारे कई खिलाड़ियों के लिए हमारी मैनेजमेंट योजना का हिस्सा है। टी20 क्रिकेट के लिहाज से आईपीएल जैसी सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता में अपने बेस्ट खिलाड़ियों को मौका देने से उनके प्रदर्शन में भी सुधार होता है। बस आपको इन दोनों के बीच संतुलन बनाए रखना होगा।” मैकडॉनल्ड ने कहा, “मुझे पता है कि लोग कहते हैं, देश बनाम फ्रेंचाइजी वगैरह, लेकिन इस समय का महत्वपूर्ण हिस्सा यह है कि हम अपने तेज गेंदबाजों को शरीर को तरोताजा करने, सब कुछ व्यवस्थित करने का मौका दे रहे हैं ताकि वे आगामी 20 या 21 मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। मैं अपने खिलाड़ियों के बारे में यही कहूंगा कि वे पूरे सफर के दौरान अच्छे फैसले लेते हैं। यह फैसले मेडिकल टीम और कोचों के साथ हुई चर्चाओं पर आधारित होते हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहते हैं। इसके बाद एशेज सीरीज है।” उन्होंने आगे कहा- “उम्मीद है, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह मिलेगी और फिर वर्ल्ड कप में प्रवेश होगा। उस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए कई महत्वपूर्ण क्रिकेट मैच हैं। इसलिए हमें कुछ फैसले लेने होंगे।”
BGT के बाद IPL 2027 के लिए लेना होगा फैसला
मैकडॉनल्ड ने कहा, “स्टार्टिंग पॉइंट यह है कि आप सब कुछ कर सकते हैं। मुझे लगता है कि अगर आप उस पॉइंट से शुरुआत करते हैं, तो आप उसी के अनुसार निर्णय ले सकते हैं।” जबकि अगर आप सिर्फ निराशावादी होकर कहते हैं, ‘यह फिट नहीं है’, तो हमें कैसे पता चलेगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में पैट कमिंस कहां होंगे? हमें कैसे पता चलेगा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के अंत में मिशेल स्टार्क कहां होंगे? हमें नहीं पता। इसलिए आपको यह सारी जानकारी धीरे-धीरे जुटानी पड़ती है।” उन्होंने आगे बोलते हुए बड़ी बात कही। ऑस्ट्रेलिया कोच ने बता दिया कि आखिर उनके क्रिकेटर आईपीएल को लेकर कब फैसले लेंगे। उन्होंने कहा- “आप हर टेस्ट मैच के लिए फैसले लेते हैं और आईपीएल को लेकर भी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी दौर में ही फैसला लेना होगा। उदाहरण के लिए क्या तेज गेंदबाज भारत में पर्याप्त गेंदबाजी करेंगे। इतने लंबे समय तक दौरे पर रहने से ट्रैविस हेड पर मानसिक रूप से कितना दबाव पड़ेगा? मूल बात यह है। ऑस्ट्रेलिया के कोच ने कहा कि खिलाड़ी का खेलना या ना खेलना लोगों को खुश करने के लिए नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ी के फिटनेस पर निर्भर करता है।” उन्होंने कहा- “यह लोगों को खुश करने के लिए नहीं है। मूल बात यह है कि आईपीएल उपयुक्त हो सकता है और यदि यह उपयुक्त नहीं है, तो आप जानते हैं कि ये खिलाड़ी, मैनेजमेंट के साथ मिलकर, ऐसे निर्णय लेने के लिए तैयार हैं।” भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी जनवरी और फरवरी में खेली जाएगी।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के ना होने पर आईपीएल पर पड़ेगा असर
आपकी जानकारी के लिए बता दें आईपीएल में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भले ही कम संख्या में खेल रहे हैं, लेकिन जो खिलाड़ी खेल रहे हैं वे इस लीग पर बड़ा प्रभाव डालते हैं। पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं। मिचेल स्टार्क अपनी फ्रेंचाइजी के अहम गेंदबाज हैं। कैमरून ग्रीन को केकेआर ने सबसे महंगे दाम में खरीदा था। ट्रेविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद के प्रमुख सलामी बल्लेबाज और रीढ़ हैं। जोश हेजलवुड के बिना आरसीबी की गेंदबाजी यूनिट बेहद कमजोर हो जाती है। इस प्रभाव के बाद अगर अपनी व्यस्तताओं को देखते हुए और वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी आईपीएल से नाम वापस लेते हैं या खेलने नहीं जाते हैं तो लीग के लिए बड़ा झटका होगा। ऑस्ट्रेलिया का आगामी शेड्यूल जो घर पर ही बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से शुरू हो रहा है काफी व्यस्त है। ऑस्ट्रेलिया अगले 12 महीने में 20 टेस्ट मैच और 14 व्हाइट बॉल के मैच खेलेगा। बीजीटी के बाद आईपीएल और उसके तुरंत बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और फिर एशेज, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स के लिए इतने व्यस्त शेड्यूल को मैनेज करना वाकई काफी मुश्किल नजर आता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.