टीवी के पसंदीदा शोज़ में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. कहीं गिरफ्तारी होगी, कहीं साज़िश का राज खुलेगा, तो कहीं रिश्तों की परीक्षा शुरू होगी. ‘अनुपमा’ से लेकर ‘वसुधा’ और ‘गंगा माई की बेटियां’ में ऐसे मोड़ आने वाले हैं, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखेंगे. आइए जानते हैं 5 बड़े टीवी शोज़ के बड़े स्पॉइलर्स.
‘वसुधा’
ज़ी टीवी के पॉपुलर शो ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. उषा मैडम के हाथ ‘रजवाड़ी चटका’ अचार फैक्ट्री से जुड़ा एक सीक्रेट वीडियो लग जाता है, जिसके दम पर वो चौहान परिवार को ब्लैकमेल करते हुए 15 करोड़ रुपये की मांग करती हैं. इस वीडियो के सामने आने से चौहान इंडस्ट्रीज की साख और ‘रजवाड़ी चटका’ ब्रांड दोनों पर बड़ा संकट मंडराने लगता है, जिससे वसुधा बहुत परेशान है. हालांकि, देव ब्लैकमेलर्स के सामने झुकने के बजाय दिमाग से खेल खेलने का फैसला करता है.
ये भी पढे़ं: काजल अग्रवाल ने क्यों बनाई बॉलीवुड से दूरी? एक्ट्रेस ने बताई हिंदी फिल्मों से दूर रहने की वजह
‘तुम से तुम तक’
ज़ी टीवी के पॉपुलर शो ‘तुम से तुम तक’ के आने वाले एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. मीरा ऑफिस में यशवर्धन को बदनाम करने के लिए एक खतरनाक साजिश रचेगी. वो जानबूझकर अपना पल्लू टेबल में फंसा लेगी, ताकि सबको लगे कि यशवर्धन ने उसका पल्लू खींचकर उसके साथ बदसलूकी की है. इस पूरी चाल से बेखबर यशवर्धन अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश करेगा, लेकिन हालात ऐसे बन जाएंगे कि कोई भी उसकी बात पर भरोसा नहीं करेगा. मीरा के झूठे आरोप और आंसुओं को देखकर आर्या अपना आपा खो बैठेगा. बिना सच जाने वो गुस्से में यशवर्धन को जोरदार थप्पड़ मार देगा.
‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को एक बड़ा हाई-वोल्टेज ड्रामा और कोर्ट-कचहरी की जंग देखने को मिलने वाली है. स्नेहा, पुलिस को लेकर ठकुराइन दुर्गावती सिंह के घर पहुंचेगी और गंगा माई का ढाबा जलाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार करवा देगी. वहीं, सिद्धू भी अपनी मां से तीखे सवाल करेगा कि अगर उन्हें गंगा माई की इतनी चिंता है, तो वो उस शख्स का साथ क्यों दे रही हैं जिसने ढाबे को आग लगवाई. पुलिस की गिरफ्तारी के बाद मामला अब कोर्ट तक पहुंचेगा.
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’
सब टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के आने वाले एपिसोड में जेठालाल की मुश्किलें और बढ़ती नजर आएंगी. ‘गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स’ के सील होने के बाद जेठालाल इंस्पेक्टर चालू पांडे से मदद की गुहार लगाएगा. मामले की तह तक पहुंचने के लिए चालू पांडे गोकुलधाम सोसाइटी में जांच शुरू करेंगे, ताकि असली गुनहगार का पता लगाया जा सके. वहीं, जेठालाल की दुकान सील होने की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन जाएगी. दूसरी ओर, हमेशा की तरह भिड़े इस पूरे मामले में जेठालाल पर घपलेबाज होने का शक जताएगा, जिससे दोनों के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिलेगी.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में कुकिंग कॉम्पटीशन का फाइनल राउंड जबरदस्त ड्रामा लेकर आएगा. 40 लाख रुपये की इनामी राशि जीतने के लिए अनुपमा पूरी ताकत झोंक देंगी, लेकिन दूसरी ओर परितोष पहले से ही इनाम की रकम में से 10% यानी 4 लाख रुपये कमीशन के तौर पर हड़पने की योजना बनाने लगेगा. वहीं, अनुज की डायरी को लेकर भी नया बवाल खड़ा होगा. श्रुति और प्रेम चोरी-छिपे डायरी हासिल करने की कोशिश करेंगे, जबकि राही अनुपमा के समर्थन में मजबूती से खड़ी नजर आएगी. इसी बीच प्रेम और राही के बीच कॉम्पटीशन और अनुपमा की डिशेज को लेकर तीखी बहस छिड़ जाएगी.
ये भी पढे़ं: ‘द ओडिसी’ की कास्ट को कितनी मिली फीस? जानें मैट डेमन से लेकर टॉम हॉलैंड तक की सैलरी की डिटेल
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.