नवादा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है जहां एक पत्नी ने पति को ज़हर देकर मार दिया। नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के दरावां गांव में शनिवार को एक व्यक्ति का शव मूंग के खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दरावां गांव निवासी संजय महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी मंजू देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर गांव से कुछ दूरी पर स्थित मूंग के खेत से शव बरामद किया गया।
पत्नी पर जहर देकर हत्या का आरोप
प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि पत्नी ने पति को कथित रूप से जहर देकर उसकी हत्या की और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को खेत में फेंक दिया। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ कथित अवैध संबंध था और इसी कारण पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है। बताया जाता है कि संजय महतो मूल रूप से सीमावर्ती आढ़ा गांव के निवासी थे, लेकिन बाद में दरावां गांव में आकर बस गए थे।
तीन दिन से कर रही थी मानसिक टॉर्चर
मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि मुझे पता चला है कि पिछले दिन दिन से इनके बीच में झगड़ा हो रहा था और इनकी पत्नी मानसिक टॉर्चर भी कर रही थीं। आज इनको ज़हर खिलाकर मूंग के खेत में फेंक दिया गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मूंग के खेत में शव मिलने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर उससे गहन पूछताछ की जा रही है तथा पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अभी कुछ दिन पहले ही बिहार के खगड़िया में एक पति ने अपनी पत्नी को नशीली दवा देकर बोरे में बंद किया और बच्चे के साथ सड़क किनारे फेंक दिया। हालांकि उस महिला की जान बच गयी थी।
(शैलेश कुमार सिंह -नवादा)
ये भी पढ़ें-
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.