टीवी के पॉपुलर शोज ‘अनुपमा’, ‘वसुधा’, ‘तुम से तुम तक’ और ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. कहीं रिश्तों में दरार बढ़ेगी, तो कहीं नए राज और साजिशें कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएंगी. आइए जानते हैं इन शोज में क्या-क्या होने वाला है.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. घर खरीदने का सपना टूटने के बाद अनुपमा का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा. एजेंट के पैसे लेकर फरार होने के पीछे उसे गौतम और तोशू का हाथ होने का शक है. वो गौतम का सड़क पर सामना कर उसे जमकर खरी-खोटी सुनाएगी और चेतावनी देगी कि सबूत मिलते ही वो दोनों को जेल भिजवाकर रहेगी. वहीं राही को प्रेम को खोने का डर सताएगा. ऐसे में वो कोठारी परिवार और अनुपमा में से किसी एक को चुन सकती है और अपने रिश्ते को बचाने के लिए कोठारी परिवार का साथ देने का फैसला कर सकती है. दूसरी तरफ, वसुंधरा को भी अनुपमा को गलत समझने का एहसास होगा.
‘वसुधा’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. चंद्रिका कुछ अनजान लोगों को देखकर सवाल करती है कि “ये लोग कौन हैं?” तभी उनमें से एक शख्स आगे बढ़कर बेहद आक्रामक अंदाज में उसे धमकी देता है. वो चंद्रिका से कहता है, “मैं थारे को बताता हूं… मैं थारी मौत का फरमान हूं, चंद्रिका!” इस धमकी के बाद कहानी में नया ट्विस्ट आएगा और चंद्रिका के सामने एक बड़ा खतरा खड़ा होता नजर आएगा. उधर, चंद्रिका को लगातार इस बात का डर सता रहा है कि भैरव का परिवार वसुधा को कोई बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. उसे आशंका है कि वसुधा की जान भी खतरे में पड़ सकती है. वसुधा के साथ किसी अनहोनी की आशंका से चंद्रिका काफी घबराई हुई नजर आएगी.
ये भी पढ़ें:- 80s Retro AI Trend: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल से लेकर परिणीति-राघव तक, स्टार्स पर चढ़ा विंटेज खुमार
‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में यश और आर्या का गुपचुप मिलना कहानी में नया मोड़ लाएगा. दोनों छुपकर मिलेंगे और इस दौरान अतीत और बदलते रिश्तों को लेकर बात करेंगे. बातचीत में ये भी सामने आएगा कि कैसे मुश्किल वक्त में पूरे मोहल्ले की परवाह किए बिना अपने ‘पतिदेव’ का हाथ थामकर साथ दिया गया. वहीं दूसरी तरफ अनु की मुश्किलें बढ़ेंगी. पुष्पा के बैंक में चेक जमा करने पहुंचने पर अनु और गोपाल उसे रोकने के लिए भागेंगे. इसके बाद मीरा द्वारा अनु को ऑफिस से बाहर निकालने पर आर्यवर्धन नाराज होगा और मीरा से अनु से लिखित में माफी मांगने को कहेगा. वहीं पार्टी में अनु, पुष्पा और गोपाल को अपमान का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आर्या ऐन वक्त पर उन्हें अंदर बुलाकर अनु को अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च करने का मौका देगा.
‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के पॉपुलर शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. दुर्गावती की तलाक की धमकी के बाद स्नेहा अपने रिश्ते को बचाने और खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए बड़ा कदम उठाएगी. वहीं, मधु की प्रेग्नेंसी से जुड़े राज को लेकर घर में नया बवाल खड़ा हो सकता है. स्नेहा को इस राज के बारे में पता चल चुका है, जबकि मधु इसे छिपाने की कोशिश करेगी. दूसरी तरफ, गंगा की रसोई यानी ढाबे के खिलाफ इंदुमती और पुरवी की साजिशें जारी रहेंगी. इसे रोकने के लिए सिद्धू और मनोहर स्नेहा का साथ देंगे, लेकिन इंदु की नई चाल गंगा की मुश्किलें बढ़ा सकती है. वहीं सहाना और मुरली के रिश्ते में भी इंदु और कौशल्या की साजिशों का असर देखने को मिलेगा, जिससे कहानी में एक और बड़ा मोड़ आ सकता है.
ये भी पढ़ें:- कम बजट, बंपर कमाई! ‘हनुमान अंश’ से पहले इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.