छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकीं जानी-मानी एक्ट्रेस अपरा मेहता ने आपने निजी जिंदगीको लेकर एक बड़ा खुलासा करके सभी को हैरान कर दिया है. 44 साल पहले शादी के बंधन में बंधने वाली अपरा ने अभिनेता दर्शन जरीवाला से शादी की थी. हालांकि दोनों दो दशक से ज्यादा वक्त से बिना तलाक के अलग रह रहे हैं.
अपरा मेहता और दर्शन जरीवाला चाहे अलग हो गए हो, हालांकि कानूनी तौर पर दोनों ने एक दूसरे से दूरी नहीं बनाई है. इस कपल ने 4 दशक पहले शुरू हुआ अपना सफर दो दशक पहले ही खत्म कर दिया था. अब अपनी शादी और पति को लेकर अपरा ने हैरान करने वाला बयान देकर बवाल मचा दिया है. एक्ट्रेस ने बताया कि दर्शन ने उन्हें बदसूरत औरत कहते हुए रिश्ता खत्म कर लिया था.
पति ने कहा- ‘हमें बहुत जरूरी बात करनी है…’
हाल ही में अपरा मेहता ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि एक दिन वो अपने शो के लिए अमेरिका में थी तब उनके पास दर्शन का फोन आया था और उन्होंने कहा था, ‘हमें सचमुच बात करने की जरूरत है.’ एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मैं सोचने लगी कि आखिर क्या हो गया? वो क्या कहना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: राहा के लिए खास होने वाली हैं रणबीर कपूर की ‘रामायण’, पहली बार थिएटर में देखेंगी फिल्म
‘तुम मेरी जिंदगी की सबसे बदसूरत औरत हो…’
अपरा ने आगे बताया कि शो खत्म करने के बाद वो घर लौट आई. एक्ट्रेस ने कहा, ‘शो खत्म करने के बाद मैं भारत आ गई. 3 बजे फ्लाइट से उतरने के बाद सुबह 5 बजे घर पहुंची और फिर 7 बजे से मेरे टीवी शो की शिफ्ट थी. मैं पहुंची तो उन्होंने कहा मेरा मानना है कि हमें अपने रास्ते अलग कर लेना चाहिए, क्योंकि मेरे मन में तुम्हारे लिए प्यार खत्म हो चुका है. तुम मेरी लाइफ की सबसे बदसूरत औरत हो. मैं तुम्हें अब पसंद नहीं करता हूं.’

एक दिन वो घर से चले गए
इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने आगे बताया कि फिर एक दिन ऐसा आया जब दर्शन घर छोड़कर चले गए थे और फिर कभी वापस नहीं आए. हालांकि दोनों के बीच अब भी रिश्ता सौहार्दपूर्ण बना हुआ है. दोनों एक दूसरे के लिए आपसी सम्मान रखते हैं और एक दूसरे की बातों को समझते हैं.
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘एक दिन ऐसा आया जब वो घर से चले गए. ये अभी भी हमारा घर है और उनके लिए घर के दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं. लेकिन मुझे लगता है कि वो कभी वापस नहीं आएंगे. न मुझे उनके जैसा कोई मिलेगा और न उन्हें मेरे जैसी कोई मिलेगी. हम अलग रह रहे हैं, लेकिन एक दूसरे के साथ और एक दूसरे के लिए बहुत सहज है.’

1982 में हुई थी दर्शन-अपरा की शादी
अपरा मेहता का जन्म 13 अगस्त 1960 को गुजरात के भावनगर में हुआ था. वहीं उनसे दो साल बड़े दर्शन जरीवाला का जन्म मुंबई में 29 सितंबर 1958 को हुआ था. दोनों की मुलाकात एक थिएटर ग्रुप के जरिए हुई थी. दोनों साथ काम करने के दौरान एक दूसरे के करीब आ गए थे. इसके बाद दोनों ने साल 1982 में शादी कर ली थी. उस वक्त अपरा की उम्र 18 साल थी, जबकि दर्शन 20 साल के थे. दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम खुशहाली है जो एक्ट्रेस हैं. थिएटर आर्टिस्ट रह चुकीं खुशहाली ने ‘वागले की दुनिया’ शो से टीवी डेब्यू किया था. वहीं वो जेडी मजीठिया और आतिश कपाड़िया के प्रोडक्शन हाउस में भी काम कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट
2003 में हुए थे अलग
दर्शन जरीवाला और अपरा मेहता शादी के करीब दो दशक बाद अलग हो गए थे. साल 2003 में दर्शन ने अपरा के साथ अपने रिश्ते को खत्म कर लिया था. हालांकि दोनों ने तलाक का रुख नहीं किया था और अब भी दोनों बिना तलाक के अलग-अलग रहे हैं.
अपरा मेहता का वर्कफ्रंट
अपरा मेहता ने पॉपुलर धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी से लोकप्रियता बटोरी थी. उन्होंने सविता मनसुख विरानी का किरदार निभाया था. वहीं इसके बाद वो एक महल हो सपनों का, सजन रे झूठ मत बोलो, जमाई राजा और अनुपमा जैसे शोज से भी सुर्खियों में रहीं. छोटे पर्दे के अलावा एक्ट्रेस ने बड़े पर्दे पर भी काम किया है. एक्ट्रेस को शाहरुख़ खान की फिल्म देवदास और अक्षय कुमार की फिल्म तीस मार खान के अलावा चोरी चोरी चुपके चुपके और ये तेरा घर ये मेरा घर जैसी फिल्मों में भी देखा गया है.
दर्शन जरीवला को भी जानिए

67 साल के दर्शन जरीवाला भी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है. उन्होंने सास बिना ससुराल, बा बहू और बेबी, क्या बात है, चंदन का पालना रेशम की डोरी, मुंह बोली शादी, एक था राजा एक थी रानी और अदालत जैसे सीरियल्स में काम करने के अलावा फैंस का ध्यान गांधी, माय फादर, गुरू और अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी फिल्मों से भी खींचा है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.