Samay Raina on Dating Rumours: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ वक्त से ऐसी चर्चा है कि समय रैना और कॉमेडियन शैरन वर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इन चर्चाओं पर समय रैना ने चुप्पी तोड़ी है।
क्या शैरन को डेट कर रहे हैं समय रैना?
समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के कुछ सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने इसी दौरान समय से पूछा कि क्या वो शैरन को डेट कर रहे हैं? समय ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा- नहीं भाई, बस इंटरनेट अपना काम कर रहा है।
शैरन और समय की वायरल हो रही थीं रील्स
बता दें, हाल ही में रिलीज हुए लेटेंट के दो एपिसोड्स में समय रैना के पैनल में शैरन वर्मा गेस्ट बनकर पहुंची थीं। इस शो से दोनों की कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं। इन क्लिप्स के साथ दावा किया जा रहा था कि समय रैना और शैरन वर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। रेडिट पर भी एक पोस्ट वायरल हुआ था जिसमें एक यूजर ने दावा किया था कि वो अर्चना पूरन सिंह वाले एपिसोड में लेटेंट देखने गई थीं। उन्होंने वहां नोटिस किया था कि समय रैना शैरन से अलग से काफी देर बात कर रहे थे।
शैरन से पहले मेधा शंकर से जुड़ा था कॉमेडियन का नाम
हालांकि, अब समय रैना ने अपना जवाब से ऐसी सभी चर्चाओं पर पूर्णविराम लगा दिया है। शैरन वर्मा से पहले समय रैना का नाम 12वीं फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर से जोड़ा गया था। हाल ही में रिलीज हुए एपिसोड में मेधा शंकर और शैरन वर्मा, दोनों गेस्ट बनकर समय के शो में पहुंची थीं। इस एपिसोड की रील बनाते हुए लोगों ने समय की चुटकी ली थी। लोग कह रहे थे केवल समय ही ये कर सकते हैं, एक साथ अपनी दोनों कथित गर्लफ्रेंड्स को बुलाना।
कौन हैं शैरन वर्मा?
समय की तरह ही शैरन वर्मा भी एक कॉमेडियन हैं। शैरन को समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट से ही पहचान मिली थी। शैरन सीजन 1 में कंटेस्टेंट के तौर पर समय के शो में पहुंची थीं। शैरन की कॉमेडी पैनल को काफी पसंद आई थी। शैरन से इम्प्रेस होकर समय रैना ने उन्हें अपना शो ओपन करने के लिए भी बुलाया था।
समय रैना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में और किन सवालों के लिए जवाब
समय रैना से एक फैन ने पूछा कि लेटेंट का अगला एपिसोड कब आएगा? समय ने इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा- वीकेंड पर। दीपक कलाल, रवि गुप्ता बोनस एपिसोड केवल मेंबर्स के लिए आएगा। वहीं, एक दूसरे फैन ने समय से पूछा कि क्या वो अब भी रणवीर इलाहाबादिया के टच में हैं? समय ने इस सवाल का जवाब हां में दिया और कहा कि रणवीर काफी स्वीट इंसान हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.