गर आप प्रीमियम सेगमेंट में 30 रुपये रुपये तक के बजट में कोई नई एमपीवी तलाश रहे हैं, तो यहां हम आपको इस सेगमेंट की 5 सबसे बेहतरीन MPVs के बारे में बता रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में टोयोटा और मारुति सुजुकी की एमपीवी भी शामिल हैं।
Toyota Innova Hycross
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस इस सेगमेंट की सबसे पॉप्युलर MPVs में से एक है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 2.0-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन है, जो 184 hp की पावर देता है। यह इंजन शानदार माइलेज, स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है। एमपीवी का केबिन काफी प्रीमियम है और थर्ड-रो में भी काफी जगह मिलती है। हालांकि, हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत ज्यादा है, लेकिन इसमें ज्यादा फीचर्स और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिलती है। वहीं, 173 hp वाले 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट की कीमत कम जरूर है, लेकिन उसमें कई फीचर्स आपको नहीं मिलेंगे।
मारुति सुजुकी इन्विक्टो, इनोवा हाइक्रॉस का रीबैज्ड मॉडल है। इसमें सिर्फ 2.0-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका बड़ा केबिन, कंफर्टेबल राइड क्वॉलिटी और लगभग 14.06 kmpl तक का टेस्टेड माइलेज है। हालांकि, इसमें नॉर्मल पेट्रोल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलता और इसीलिए इसकी शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा है। इसके टॉप वेरिएंट्स की कीमत Hycross से कम है क्योंकि इनमें सेकेंड रो की पावर्ड ऑटोमन सीट्स और ADAS जैसे कुछ प्रीमियम फीचर्स नहीं दिए गए हैं।
Toyota Innova Crysta
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा भले ही अब पुराना मॉडल हो चुका है, लेकिन इसकी मजबूती और भरोसेमंद परफॉर्मेंस आज भी इसे खास बनाती है। इसका इंटीरियर और फीचर लिस्ट नए कॉम्पिटीटर्स जितने मॉडर्न नहीं है, लेकिन इसकी बिल्ड क्वालिटी और रिलायबिलिटी शानदार है। इसमें 2.4-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 150 hp की पावर देता है। यह इस समय मास-मार्केट सेगमेंट की इकलौती डीजल MPV है। इसलिए जो लोग लंबी दूरी की यात्रा ज्यादा करते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है।
BYD eMax 7
अगर आप इलेक्ट्रिक MPV खरीदना चाहते हैं, तो BYD eMax 7 एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसमें सात लोगों के बैठने की जगह है। हालांकि, इस लिस्ट की दूसरी MPVs के मुकाबले इसका केबिन थोड़ा कम स्पेशियस है। इसकी ड्राइविंग रेंज शहरों में डेली यूज के लिए काफी है, लेकिन BYD का सेल्स और सर्विस नेटवर्क अभी सीमित है, इसलिए लंबे सफर के लिए आपको प्लानिंग करनी पड़ सकती है।
VinFast VF MPV 7
VinFast VF MPV 7 इस लिस्ट की सबसे नई MPV है। इसमें शानदार केबिन स्पेस, अच्छी प्रैक्टिकलिटी और 500 किलोमीटर तक की क्लेम्ड ड्राइविंग रेंज मिलती है। इसका 204 hp इलेक्ट्रिक मोटर इसे इस सेगमेंट की सबसे दमदार MPVs में शामिल करता है। हालांकि, कीमत के हिसाब से इसमें कुछ प्रीमियम फीचर्स की कमी महसूस होती है। इसके अलावा इसकी राइड क्वॉलिटी और हैंडलिंग में आपको पसंद आएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
