Cooking Tips: क्या आपको पता है मार्केट जैसी मुरमुरे आप घर पर भी बना सकते हैं, वो भी कच्चे चावल से। जी हां, कुकर में ये काम फटाफट हो जाएगा और इतने क्रंची और नमकीन मुरमुरे बनेंगे कि खा कर मजा आ जाएगा।
घर पर प्रेशर कुकर में मुरमुरे कैसे बनाएं?
सबसे पहले चुनें सही चावल
घर पर ही अगर आप कच्चे चावल से मुरमुरे बना रहे हैं, तो इसके लिए सही चावल चुनना सबसे जरूरी है। मुरमुरे के लिए साधारण चावल की जगह पारबॉयल्ड राइस लें। ये हल्के पीले, थोड़े ट्रांसपेरेंट (पारदर्शी) और सामान्य चावल की तुलना में थोड़े मोटे दाने के होते हैं। इन्हीं चावलों से मुरमुरे अच्छी तरह फूलते हैं और ज्यादा क्रंची बनते हैं। इसके साथ ही चावल थोड़ा पुराना होना चाहिए, इससे मुरमुरे खिले-खिले बनते हैं।
चावलों में मिक्स करें ये 2 चीजें
एक बाउल में चावल लें और उनमें एक चम्मच नमक और एक-दो चम्मच ही पानी एड करें और अच्छे से मिक्स कर दें। सारे चावलों को अच्छी तरह कोट करने के बाद एक थाली या साफ कपड़े पर फैलाकर बिछा दें और सूखने के लिए रख दें। आप इन्हें धूप में या पंखे के नीच सूखने के लिए रख सकते हैं। 10-15 मिनट में ये अच्छे से ड्राई हो जाते हैं।
काम की टिप- अगर आपके चावल ठीक से सूखे नहीं हैं, तो आप कढ़ाही में इन्हें हल्का सा ड्राई रोस्ट भी कर सकते हैं। इनकी सारी नमी निकल जाएगी।
कुकर में नमक को गर्म कर लें
एक चौड़े मुंह वाला प्रेशर कुकर या कड़ाही लें, फिर इसमें सादा नमक डालकर गर्म होने दें। थोड़ी देर बर्तन को ढक्कन से ढक देंगे, तो नमक पूरी तरह गर्म हो जाएगा। अब थोड़े से चावल डालकर लगतार चलाते रहें, चावल फूलकर मुरमुरे बनने लगेंगे। आपको इस दौरान चटकने की आवाज भी आने लगेगी। गैस की फ्लेम लो रखें ताकि ये जलें ना। फिर मुरमुरे फूलने पर इन्हें तुरंत निकालकर किसी छलनी में डालें और नमक छान लें।
काम की टिप- एक साथ बहुत सारे चावल कढ़ाही में ना डालें। इससे मुरमुरे ठीक से फूलेंगे नहीं और जलने का खतरा भी रहेगा। हमेशा छोटी-छोटी बैच में इन्हें बनाकर तैयार करें।
(Images Credit- @Sangita Ray Kitchen_You Tube)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.