खजूर को अगर आप अंदर से बिना देखे सीधा मुंह में रख लेते हैं तो आपको ऐसा करने से खुद को रोकना चाहिए। क्योंकि इसके अंदर फंगस या फिर कीड़े हो सकते हैं। ऐसा गलत तरह से स्टोर करने की वजह से होता है। यहां सीखिए खजूर स्टोर करने का सही तरीका।
कैसे पहचानें की खजूर खराब है-
-फफूंद/मोल्ड
-अजबी खट्टी या सड़ी हुई गंध
-बहुत ज्यादा चिपचिपापन या गीलापन
-रंग या टेक्सचर में बदलाव
-कीड़े या उनके निशान
कैसे स्टोर करें खजूर
1) कमरे के तापमान पर रखें
आप खजूर को कमरे के तापमान पर तभी रख सकते हैं जब ये अच्छी तरह सूखा हुआ होऔर मौसम बहुत गर्म या नम नहीं हो। इसे रखने के लिए साफ और पूरी तरह से सूखा हुआ डिब्बा लें। फिर इसमें अंदर खजूर रखें और एयरटाइट पैक करें। इस डिब्बे पर सीधी धूप, गैस/चूल्हे की गर्मी और नमी से दूर रखना है। एक बात का ध्यान रखें कि बार-बार डिब्बा खोलने से बचें और गर्म और उमस वाले मौसम में कमरे के तापमान पर लंबे समय खजूर तक रखना सही नहीं है।
2) फ्रिज में रखें
इन दिनों मौसम गर्म और उमस भरा है। ऐसे मौसम में फ्रिज में रखना अच्छा ऑप्शन है। इसे रखने के लिए खजूर को बिना धोए डिब्बे में रखें। अगर पैकेट खुला है, तो खजूर को साफ एयरटाइट कंटेनर या जिप-लॉक बैग में डालें। कंटेनर में ज्यादा खाली हवा न छोड़ें। फ्रिज में रखने पर इन्हें नमी और पानी से बचा सकते हैं। एक बार में जितने खाने हैं उतने ही निकालें।
3) लंबे समय के लिए फ्रीजर
अगर खजूर की मात्रा ज्यादा है और आप लंबे समय के लिए स्टोर करना चाहते हैं तो फ्रीजर का इस्तेमास करें। इसके लिए खजूर को छोटे-छोटे खाने के बैग में पैक करें। इन पैकेट पर तारीख लिखें, फिर जितने खाने हैं उतने निकालें और थोड़ी देर कमरे के तापमान पर रखें। कुछ देर में खजूर पहले कीतरह नरम हो जाएंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.