Business Idea: बेरोजगारी के दौर में जहां युवा सरकारी और प्राइवेट नौकरियों के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. वहीं कंस्ट्रक्शन सेक्टर कमाई का एक गोल्डन चांस बनकर उभरा है. जहानाबाद के अनुभवी राजमिस्त्री बैजू के अनुसार अगर आप नौकरी करने के बजाय नौकरी देने वाला बनना चाहते हैं, तो ढलाई मशीन का बिजनेस आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है. इस बिजनेस की शुरुआत मात्र 1 लाख रुपये की पूंजी से की जा सकती है. आज के समय में हर गली-मोहल्ले में हो रहे निर्माण कार्यों के कारण ढलाई मशीन की भारी किल्लत रहती है. मशीन का एक दिन का किराया लगभग ₹1000 है. यदि आप खुद डीजल और श्रमिक उपलब्ध कराते हैं, तो एक दिन की बचत ₹2000 तक पहुंच जाती है. यानी महीने का 30 से 60 हजार रुपये तक का मुनाफा. अगर आप थोड़ा और निवेश कर लिफ्ट वाली ढलाई मशीन खरीदते हैं, तो कमाई स्क्वायर फीट के हिसाब से होती है. ₹25-30 प्रति स्क्वायर फीट की दर से बड़े प्रोजेक्ट्स में आप एक ही दिन में मोटी कमाई कर सकते हैं. बस 8-10 स्थानीय राजमिस्त्रियों से संपर्क साधें और घर बैठे अपना उद्योग शुरू करें.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.