पीस लिली शांति और खुशबू का प्रतीक
पीस लिली एक बेहद आकर्षक और छोटा पौधा है, जिसके सफेद फूल कमरे को बेहद खूबसूरत बना देते हैं. यह पौधा हल्की सुगंध देता है और घर की हवा को शुद्ध करने के लिए भी जाना जाता है. इसे ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती, इसलिए इसे कमरे के कोने या टेबल पर आसानी से रखा जा सकता है. हफ्ते में दो बार हल्का पानी देना काफी होता है.
जेड प्लांट पॉजिटिव एनर्जी का पौधा
जेड प्लांट छोटा, मोटी पत्तियों वाला और बेहद सुंदर दिखने वाला पौधा है. इसे लोग सुख-समृद्धि का प्रतीक मानते हैं. इसकी देखभाल बहुत आसान है और कम पानी में भी यह आसानी से बढ़ता है. कमरे की खिड़की के पास रखने से इसकी ग्रोथ अच्छी होती है और यह सजावट में चार चांद लगा देता है.
एंथूरियम रंग और रॉयल लुक
एंथूरियम अपने चमकदार लाल और गुलाबी फूलों के लिए मशहूर है. यह पौधा कमरे को रॉयल लुक देता है. इसे हल्की धूप और नियमित पानी की जरूरत होती है. खास बात यह है कि इसके फूल लंबे समय तक ताजगी बनाए रखते हैं.
लैवेंडर, खुशबू से भर देगा कमरा
लैवेंडर की हल्की और सुकून देने वाली खुशबू तनाव कम करने में मदद करती है. छोटे गमले में इसे खिड़की के पास रखा जा सकता है. यह पौधा कमरे में फ्रेशनेस बनाए रखता है और नींद भी बेहतर करने में सहायक माना जाता है.
एरिक प्लाम, हरियाली का एहसास
अगर आप कमरे में हरियाली का एहसास चाहते हैं तो अरेका पाम बेहतरीन विकल्प है. यह छोटा और आकर्षक पौधा हवा को शुद्ध करता है और कमरे को फ्रेश लुक देता है. इसकी देखभाल भी आसान है, बस नियमित पानी और हल्की रोशनी की जरूरत होती है.
क्यों हैं ये पौधे खास
इन छोटे इनडोर पौधों को लगाना बेहद आसान है. कम देखभाल में ये लंबे समय तक हरे-भरे रहते हैं. खूबसूरती, खुशबू और शांति, तीनों का बेहतरीन संगम हैं ये पौधे. अगर आप भी अपने कमरे को आकर्षक और सुकूनभरा बनाना चाहते हैं, तो इन पौधों में से किसी एक को जरूर अपनाइए.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.