भारत श्रीलंका के खिलाफ पिछले 11 सालों से टेस्ट क्रिकेट में अजेय है। आखिरी बार टीम इंडिया को साल 2015 में इस टीम ने हराया था उसके बाद 10 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं लेकिन भारत को एक भी मैच में हार नहीं मिली है। 8 मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं।
11 सालों से अजेय है टीम इंडिया
भारत श्रीलंका के खिलाफ पिछले 11 सालों से टेस्ट क्रिकेट में अजेय है। आखिरी बार टीम इंडिया को साल 2015 में इस टीम ने हराया था उसके बाद 10 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं लेकिन भारत को एक भी मैच में हार नहीं मिली है। 8 मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं। श्रीलंका के पक्ष में एक भी मुकाबला नहीं गया है।
गॉल में रिकॉर्ड अच्छा नहीं
हालांकि, टीम इंडिया के लिए एक सोच में डालने वाली बात यह भी है कि जब आखिरी बार श्रीलंका से शिकस्त मिली थी तब वह टेस्ट मैच गॉल में ही खेला गया था। उस मुकाबले में मौजूदा भारतीय टीम का सिर्फ एक खिलाड़ी लोकेश राहुल के रूप में मौजूद था। राहुल उस मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 4 रन बनाए थे। विराट कोहली और शिखर धवन ने पहली पारी में शतक जड़े थे।
इस एक हार के बाद टीम इंडिया ने साल 2017 में गॉल में एक और मैच खेला था जहां उसने मुकाबले को आसानी से जीत लिया था। टीम इंडिया ने श्रीलंका पर 304 रनों की विशाल जीत दर्ज की थी। गॉल में अब तक भारत और श्रीलंका के बीच कुल पांच टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है। मेजबान टीम ने 5 में से तीन मैच जीते हैं, जबकि भारत को सिर्फ दो मैचों में ही जीत मिली है। दिलचस्प बात यह है कि इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच कोई भी मुकाबला ड्रा नहीं रहा है। ऐसे में 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले मुकाबले से यह उम्मीद लगाई जा सकती है कि इस मैच का भी नतीजा निकलेगा। भारतीय फैंस टीम इंडिया की जीत की उम्मीद करेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.