Jay Gohil Replaces Sarfaraz Khan: सरफराज खान दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन का हिस्सा थे। वह अब टीम इंडिया में चले गए हैं। सरफराज के राष्ट्रीय टीम में जाने पर 25 वर्षीय बल्लेबाज को मौका मिला है।
गोहिल वेस्ट जोन में सौराष्ट्र के दूसरे खिलाड़ी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्ट जोन और मुंबई के चीफ सिलेक्टर राजेश पवार ने बताया, ”हां, हमने सरफराज के रिप्लेसमेंट के तौर पर गोहिल को चुना है क्योंकि वह स्टैंडबाय में थे। उन्होंने इस सीजन में सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।” गोहिल टीम में सौराष्ट्र के दूसरे खिलाड़ी होंगे। उनके अलावा विकेटकीपर हार्विक देसाई सौराष्ट्र से हैं। गोहिल ने दिसंबर 2022 में असम के खिलाफ सौराष्ट्र के लिए अपना पहला फर्स्ट-क्लास मैच खेला था। वह 2022-23 सीजन में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2022-23 सीजन में नौ पारियों में 37.44 के औसत से 337 रन बनाए।
जय गोहिल ने कितने फर्स्ट क्लास मैच खेले?
गोहिल ने अब तक 12 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। उन्होंने इस दौरान 47.77 के औसत से 860 रन जुटाए। उनके नाम दो सेंचुरी और चार फिफ्टी हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच चंडीगढ़ के विरुद्ध खेला था। उन्होंने तब 98 रन बनाए थे। सौराष्ट्र ने एक पारी और 56 रन से चंडीगढ़ को मात दी थी। बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली वेस्ट जोन टीम दलीप ट्रॉफी अपना अभियान 23 अगस्त को नॉर्थ जोन के खिलाफ शुरू करेगी। यह मैच बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित होगा। मुंबई के शम्स मुलानी वेस्ट जोट के उपकप्तान हैं। टीम में शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ी हैं।
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन का स्क्वॉड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, मुशीर खान, तुषार देशपांडे, तनुश कोटियन, सिद्धार्थ देसाई, अतीत शेठ, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, मुकेश चौधरी, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), जयमीत पटेल, उर्विल पटेल और जय गोहिल।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.