‘सूरज भले कई रातों के बाद निकला…’
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नौशाद एक रूम में अपने दोनों बेटों- सरफराज और मुशीर खान के साथ हैं। नौशाद अपने बड़े बेटे सरफराज की ओर देखकर बोलते हैं, ”सूरज, भले निकला है कई रातों के बाद, लेकिन मेहनत को मिलता है हमेशा किस्मत का साथ।” नौशाद के शब्दों में बधाई संदेश की तुलना में कहीं अधिक अर्थ था। बता दें कि सरफराज ने भारत के लिए पिछला मैच नवंबर 2024 में खेला था। उन्होंने उसी साल फरवरी में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह छह टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और 37.10 के औसत से 371 रन जुटाए। उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतकीय पारी खेली हैं।
मुंबई से कश्मीर चले गए थे सरफराज
मुंबई के बल्लेबाज सरफराज के लिए वापसी इससे बेहतर समय पर नहीं हो सकती थी, क्योंकि उन्होंने फिट होने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किए थे, जिसमें पिछले डेढ़ साल में 17 किलो वजन कम करना भी शामिल था। रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक बनाने के बावजूद सरफराज को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए अधिक भारी भरकम शरीर वाला खिलाड़ी माना जाता था लेकिन अब वह अधिक चुस्त-दुरुस्त दिखते हैं। मुंबई में बेमौसम की बारिश के कारण अभ्यास करना संभव नहीं था और इसलिए सरफराज कश्मीर चले गए जहां उन्होंने अपने कौशल को निखारने के लिए शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में घंटों बिताए। सरफराज के पास स्ट्रोक की बेहतर रेंज है, जिसमें पारंपरिक और रिवर्स स्वीप भी शामिल हैं।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए अपडेटेड भारतीय स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.