बारिश के दिनों में कुछ स्वादिष्ट और गर्मागरम खाने का मन करता है। ऐसे में आप चना दाल से तैयार हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बनाकर खा सकते हैं। इस नाश्ते को बनाना बेहद आसान है। ये कचौरी और पराठे से भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। बच्चों को टिफिन में देना हो या रात में कुछ अच्छा खाने का मन हो, तो आप इसे फटाफट बनाकर तैयार कर सकते हैं। इन्हें चना दाल की खस्ता मसाला पूरी कहते हैं। बेलने में आसान और मिनटों में ये पूरियां बनकर तैयार हो जाती हैं। तो चलिए बिना देरी किए फटाफट से नोट कर लीजिए चना दाल की मसाला पूरी की रेसिपी।
चना दाल की मसाला पूरी रेसिपी
पहला स्टेप- इन नाश्ते को बनाने के लिए आपको करीब आधा कप चना दाल लेनी है। इसे 4-5 घंटे के लिए या फिर रातभर पानी में भिगो दें। अब भीगी हुई चना दाल को 1-2 बार साफ पानी से धो लें। चना दाल को पानी निकालकर मिक्सर जार में डालें। इसमें आधा चम्मच सौंफ, 3-4 लहसुन की कली, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1-2 हरी मिर्च डालकर इसे बारीक पीस लें। दाल को पीसते वक्त एक चौथाई कप पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दाल आसानी से पिस जाएगी।
दूसरा स्टेप- अब पिसी हुई चना दाल को किसी बाउल में निकाल लें। अब इसमें 2-3 बड़े चम्मच बारीक सूजी डालें और दोनों चीजों को मिला लें। अब इसमें एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच धनिया पाउडर, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक चौथाई चम्मच गरम मसाला पाउडर, थोड़े चिली फ्लेक्स, आधा चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, एक छोटी चम्मच कसूरी मेथी डालकर सारी चीजों को मिक्स कर लें।
तीसरा स्टेप- एक पैन में 2 चम्मच तेल लें और उसे हल्का गर्म कर लें। तेल में हींग डालें और इसे दाल वाले मिश्रण में डाल दें। अब इसमें बारीक कटा हरा धनिया डालें। अब इसमें आपको दाल के हिसाब से गेहूं का आटा मिलाना है। दाल और आटे को मिलाकर पूरी जैसा आटा गूंथना है। आटे पर हल्का तेल लगाकर इसे 5 मिनट सेट होने के लिए रख दें।
चौथा स्टेप- अब कड़ाही में फ्राई करने के लिए तेल डालें और गर्म कर लें। तैयार आटे से पूरियां बना लें। आप इसे नॉर्मल पूरी से हल्का मोटा रखें और तेल में डीप फ्राई कर लें। अगर आपको पूरी नहीं बनानी तो इस आटे से पराठे भी बनाकर खा सकते हैं। बच्चों के लिए प्रोटीन से भरपूर स्वादिष्ट पराठे अच्छा विकल्प है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.