ये दुनिया बड़ी है कई तरह के लोग रहते हैं। हर दिन आपका सामना भी बहुत तरह के लोगों से पड़ता है। अगर आपका कोई दोस्त, रिश्तेदार, पड़ोसी या फिर कलीग स्वार्थी है तो उससे निपटने के लिए इन 5 बातों का ख्याल करें।
स्वार्थी लोगों की पहचान जरूर करें
कौन है जो आपके साथ केवल निजी स्वार्थ से जुड़ा है, इस बात की पहचान सबसे पहले करें। किसी दूसरे की कही बात पर भरोसा ना करें लेकिन जो आपके साथ हो रहा उस बात को ध्यान में रखकर स्वार्थी इंसान की पहचान करें। जैसे जब आपको जरूरत थी तो वो आपके मदद को आगे नहीं आया लेकिन खुद की जरूरत थी तो फौरन दौड़ा चला आया। ऐसे लोगों को समय पर पहचानें।
अपनी लिमिट सेट करें
सबसे पहले तो ऐसे स्वार्थी लोगों से निपटना है तो अपनी लिमिट सेट करें। उससे बहुत ज्यादा बात करने या समय गुजारने की कोशिश ना करें और ऐसे लोगों से दूरी बना कर रखें।
ना दें अटेंशन
स्वार्थी इंसान के साथ ज्यादा वक्त बिताना पड़ रहा तो उसे बहुत ज्यादा अटेंशन ना दें। उसकी बातों को सुनें लेकिन उस पर बहुत सारे सवाल-जवाब ना करें। केवल बातों को सुनकर शांत हो जाएं। ऐसा करने से वो समझ जाएगा कि आप उसको अटेंशन नहीं दे रहे।
आप भी अपने कामों के लिए बोलें
अगर स्वार्थी इंसान से पाला पड़ गया है और वो हर बार अपने कामों को आपसे करवाता है और आपको टालता है तो अगली बार से जब वो आपके पास काम के लिए आए तो पहले खुद का कोई काम दें और बोलें पहले इसे कर दो। मैं भी तुम्हारे इस काम को करने की कोशिश करूंगी। इससे दो काम होगा पहले तो अगर वो स्वार्थी होगा तो केवल अपने काम को पूरा करवाने पर फोकस करेगा और दूसरा अगर स्वार्थी नहीं होगा तो आपका काम जरूर करेगा।
अच्छे लोगों की संगत खोजें
स्वार्थी लोगों से बचना है तो अच्छे और सच्चे लोगों की संगत खोजें। ऐसे लोग जिनके साथ आप अपने मनपसंद काम को कर सकते हैं और वो हर चीज में अपने फायदे की बात ना चाहता हो। ऐसे लोगों के साथ रहें और इस बीच ज्यादा से ज्यादा स्वार्थी इंसान को इग्नोर करें। बातचीत कम से कम करें और फोन वगैरह पर भी ना बात करें। इससे पता चलेगा और साफ मैसेज जाएगा कि आपको अब उसमे ज्यादा इंटरेस्ट नहीं और वो खुद ब खुद आपसे दूर जाने लगेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.