एक तरफ इंग्लैंड की मुख्य टीम पाकिस्तान के साथ टेस्ट मैच खेल रही है, तो दूसरी तरफ इंग्लैंड की दूसरी टीम श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारी कर रही है। श्रीलंका की टीम वनडे और टी20 मैचों के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है और मुख्य सीरीज शुरू होने से पहले वह इंग्लैंड लायंस के साथ अभ्यास मैच खेल रही है। इस सीरीज के पहले ही मैच में इंग्लैंड लायंस ने श्रीलंका को बुरी तरह हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 118 रनों का छोटा सा लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड लायंस के शुरुआती 3 बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 44 गेंदों (7.2 ओवर) में ही हासिल कर लिया।
श्रीलंका की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
चेम्सफोर्ड में खेले गए प्रैक्टिस टी20 मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। टीम का हाल इतना बुरा था कि 49 रन पर 6 और 78 रन तक 9 विकेट गिर चुके थे। पथुम निसांका, कामिल मिशारा और लाहिरु उडारा जैसे मुख्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे, जबकि कप्तान कामिंडु मेंडिस भी सिर्फ 29 रन बना पाए। आखिर में 8वें नंबर पर आए थरिंडु रत्नायके ने 37 गेंदों में 48 रन की जुझारू पारी खेलकर टीम का स्कोर किसी तरह 117 रन तक पहुंचाया। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में ल्यूक वुड ने 3.4 ओवर में 27 रन खर्च करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
इंग्लैंड के लिए एनेरिन डोनाल्ड ने की तूफानी बल्लेबाजी
श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ इंग्लैंड लायंस के बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज एनेरिन डोनाल्ड ने सिर्फ 8 गेंदों में 3 चौके और लगातार 3 छक्के लगाकर 31 रन बनाए और टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 300 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। उनके साथी जोड़ीदार टॉम बैंटन ने 24 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन ठोके, जबकि विल जैक्स ने भी 12 गेंदों में 30 रन की नाबाद पारी खेली। इन तीनों बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बदौलत इंग्लैंड लायंस ने 118 रन का लक्ष्य महज 44 गेंदों (7.2 ओवर) में 9 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया।एनेरिन डोनाल्ड श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।
यह भी पढ़ें
मोहम्मद सिराज बने कप्तान, रणजी ट्रॉफी से पहले हैदराबाद ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
जसप्रीत बुमराह के पास बड़ा मौका, 1 विकेट लेते ही चहल-भुवी के 350 वाले क्लब में मारेंगे एंट्री
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.