अगर आपके शरीर के किसी भी हिस्से की मांसपेशी पर तनाव है तो इसका असर अलग-अलग तरह से दिखाई दे सकता है। यहां हम जबड़ों की मसल्स को चेक करने का तरीका बता रहे हैं। जबडों के मसल्स पर तनाव होने की वजह से स्किन पर कई तरह के बदलाव दिखाई दे सकते हैं। जानिए-
कैसे करें ये टेस्ट?
इस टेस्ट को करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। फिर अपनी उंगलियों को एक के ऊपर एक रखें और अब अपना मुंह खोलें। अब इन उंगलियों तो मुंह के अंदर डालने की कोशिश करें। देखें कि कितनी उंगलियां आती हैं। आपको कोशिश करनी है कि आप चारों उंगलियां मुंह में डाल सकें। इसके अलावा एक बात का ध्यान रखें कि जब भा आप इस टेस्ट को करें तो इससे पहले होथों को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज कर लें। अगर लिप्स ड्राई होंगे तो पूरा मुंह खोलने की वजह से ये फट सकते हैं।
टेस्ट से क्या पता चलता है।
इस टेस्ट को करने पर अगर चार के बजाय सिर्फ तीन या दो उंगलियां ही आपके मुंह में आ पाती हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी मैसेटर मांसपेशी में तनाव है।
इस तनाव से असल में क्या पता चलता है?
- शायद आप सोते समय अपने दांत पीसते या भींचते हैं। या बिना जाने ही पूरे दिन अपने जबड़े में तनाव बनाए रखते हैं।
- आपकी मैसेटर मांसपेशी आपकी टेम्पोरलिस मांसपेशी से जुड़ी होती है। जब एक में खिंचाव आता है, तो दूसरी पर भी असर पड़ता है। इसी वजह से आपको सिरदर्द हो सकता है। यह तनाव आपके कनपटी और खोपड़ी तक फैल जाता है।
- इसके अलावा यह तनाव आपके पूरे चेहरे और गर्दन के हिस्से में फैल जाता है। जिससे समय से पहले बुढ़ापा आ सकता है।
- इसकी वजह से त्वचा ढीला पड़ने लगती है। दरअसल, मांसपेशी सब कुछ नीचे की ओर खींचती है। जिसकी वजह से झुर्रियां लगातार खिंचाव से लगातार सिलवटें पड़ती रहती हैं।
- इस तनाव की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे। खून का बहाव रुकना और लिम्फ ड्रेनेज में रुकावट हो सकती है।
कैसे ठीक होगा मैसेटर मसल से तनाव
अगर आपको तरीका पता हो, तो इसे ठीक करना बहुत आसान है। जब आप अपनी मैसेटर मांसपेशी का तनाव कम करते हैं, तो सिरदर्द कम होता है। खून का बहाव बढ़ता है, जिससे आपकी त्वचा में चमक आती है और उसकी क्वालिटी बेहतर होती है। लिम्फ ड्रेनेज बेहतर होता है, जिससे सूजन कम होती है और आपके पूरे चेहरे को आराम मिलता है। इसीलिए आपकी मैसेटर मांसपेशी का स्ट्रेस फ्री रहना बहुत जरूरी है। तनाव होने पर यह सचमुच तय करती है कि आप कितनी तेजी से बूढ़े होंगे।
- मैसेटर मसल्स से तनाव को ठीक करने के लिए उंगलियों या पोरों से गालों के किनारे स्थित मैसेटर मांसपेशी पर हल्के गोल घुमावदार दबाव के साथ मालिश करें।
- जबड़े के प्रभावित हिस्से पर गर्म या ठंडी सिंकाई करने से मांसपेशियों की जकड़न और दर्द में तुरंत राहत मिलता है।
- अपने होठों को बंद रखें, दांतों को थोड़ा अलग रखें और जीभ को हल्के से तालू पर टिका कर रखें। इससे भी जबड़े की मांसपेशी से तनाव कम करने में मदद मिलेगी।
- मुंह को बिना किसी दर्द के धीरे-धीरे चौड़ा खोलें और फिर जबड़े को बाएं-दाएं या आगे-पीछे घुमाएं।
डिस्क्लेमर- यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.