जो रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 62 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा।
जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जो रूट ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का 69वां अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में सबसे ज्यादा फिफ्टी मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम 68 अर्धशतक हैं। उन्होंने अपने आखिरी टेस्ट मैच में ये अर्धशतक लगाया था। सचिन ने 200 टेस्ट मैच खेले हैं, जबकि रूट ने 168 मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है।
इन दोनों के अलावा वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल ने टेस्ट में 66 बार 50 से अधिक स्कोर बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एलन बॉर्डर ने 63 और भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने टेस्ट में 63 फिफ्टी ठोकी है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम भी सूची में शामिल है। उन्होंने 62 बार ये कारनामा किया है।
इंग्लैंड ने जीता तीसरा टेस्ट
इंग्लैंड ने शनिवार को पाकिस्तान को तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में 8 विकेट से मात दी। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ़ कर दिया। पाकिस्तान ने इंग्लैंड को जीत के लिए 130 रनों लक्ष्य दिया था। आज यहां इंग्लैंड की दूसरी पारी में शुरुआत बेहद खराब रही। मोहम्मद अब्बास ने पहले ही ओवर में इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों बेन डकेट और एमिलियो गे को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया।
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और जॉर्डन कॉक्स की जोड़ी ने टीम को इस झटके से उबरा। इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। जो रूट ने 69 गेंदों में आठ चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाये। वहीं जॉर्डन कॉक्स ने 76 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए नाबाद 59 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड ने 24.2 ओवरों में दो विकेट पर 130 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.