- Hindi News
- National
- Tamil Nadu Police Detain 3,246 Rowdies, Arrest 419 Drug Offenders In Statewide Crackdown
- कॉपी लिंक
तमिलनाडु पुलिस ने 844 लोगों को विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा।
तमिलनाडु पुलिस ने 3246 बदमाशों को हिरासत में लिया और 419 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पिछले तीन दिनों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने 15,349 लोगों की जांच की। इनमें 12,650 हिस्ट्रीशीटर और 2,699 गैर-हिस्ट्रीशीटर शामिल थे।
इनमें 844 लोगों को विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 48 घंटे के भीतर विजय ने चार बड़े फैसले लिए थे। इनमें तमिलनाडु के हर जिले में करीब 65 एंटी-ड्रग टास्क फोर्स (ANTF) बनाने का फैसला शामिल था।
इन्हीं टास्क फोर्स के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ एक्शन लिया गया।

सीएम बनते ही विजय ने 3 ऑर्डर दिए थे।
पुलिस ने गांजा और नशीली गोलियां जब्त की, कीमत 1.43 करोड़
NDPS एक्ट के तहत ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 294 मामले दर्ज किए और राज्यभर में 419 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने 267.756 किलोग्राम गांजा और 2476 नशीली गोलियां भी जब्त कीं। इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 43 लाख बताई गई है।
DGP ने कहा- अभियान मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया गया
शनिवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह अभियान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया गया।
तमिलनाडु सरकार के निर्देश पर पुलिस राज्य में शांति और लोगों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए काम कर रही है। पुलिस बदमाशी, ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

शपथ के 48 घंटे बाद विजय के 4 बड़े फैसले
1. 200 यूनिट फ्री बिजली
जो घरेलू उपभोक्ता हर दो महीने में 500 यूनिट तक बिजली खर्च करते हैं। उन्हें 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
विजय की पार्टी TVK ने अपने चुनावी वादों में इसे शामिल किया था। इससे करीब 2.4 करोड़ घरेलू बिजली कनेक्शन वालों को फायदा होगा।
2. हर जिले में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स
तमिलनाडु के हर जिले में करीब 65 एंटी-ड्रग टास्क फोर्स (ANTF) बनाकर नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री और इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई होगी। इसकी निगरानी सीधे सीएम विजय करेंगे।
3. महिलाओं के लिए स्पेशल टास्क फोर्स
‘सिंगप्पेन स्पेशल टास्क फोर्स’ नाम से महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल यूनिट बनेगी। इसका काम महिला अपराध रोकना, रैपिड एक्शन और शिकायतों का जल्दी निपटारा करना है।
ये TVK का चुनावी वादा था। पिछले साल की एक स्टडी के मुताबिक, 2019 से 2024 तक तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ 40% अपराध के मामले बढ़े हैं।
4. 717 शराब की दुकानें बंद होंगी
शैक्षिक संस्थानों, बस स्टैंड और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में आने वाली 717 सरकारी शराब की दुकानें बंद की।

तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन यानी TASMAC के तहत तमिलनाडु में कुल 4,765 सरकारी शराब की दुकानें हैं। सरकार की कमाई का 27% हिस्सा इन्हीं से आता है।
——————————-
ये खबर भी पढ़ें…
तमिलनाडु CM विजय के काफिले के लिए अलग लेन:केरलम में आशा वर्करों की सैलरी 3 हजार बढ़ाई; नई सरकार वाले 3 राज्यों में बदलाव

तमिलनाडु के CM विजय ने अपने काफिले के लिए ट्रैफिक न रोकने का आदेश दिया है। बल्कि वे अलग लेन में चलेंगे।
बंगाल से तमिलनाडु और केरलम तक नई सरकारों ने सत्ता संभालते ही प्रशासनिक और सियासी, दोनों स्तरों पर खुद को अलग दिखाने की कोशिश शुरू कर दी है। तमिलनाडु के सीएम विजय ने शुरुआती 12 दिन में अपने काफिले के लिए ट्रैफिक न रोकने का आदेश दिया है।
महिला सुरक्षा के लिए ‘सिंगप्पेन फोर्स’ शुरू की है। सरकार ने हर थाने में 24 घंटे सीसीटीवी चालू रखने का निर्देश दिया है। शिकायत दर्ज कराने की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। इसके साथ ही 21 साल से कम उम्र वालों को शराब बेचने पर सख्त कार्रवाई होगी। पूरी खबर पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
