अनिल कपूर इन दिनों अपने शो ‘इंडिया के टॉप वन परसेंट’ को लेकर चर्चा में हैं। अनिल कपूर ये शो होस्ट कर रहे हैं, जहां वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से भी साझा करते रहते हैं। इसी शो के दौरान अनिल कपूर ने अपनी शादी के बाद का एक किस्सा शेयर किया। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी को चार दशक से ज्यादा हो गए हैं और दोनों के तीन बच्चे सोनम कपूर, रिया कपूर और यशवर्धन कपूर हैं। इस बीच अपने शो में अनिल कपूर ने अपनी शादी के शुरुआती दिनों की कहानी साझा की, जिसने सभी को हैरान कर दिया। अनिल कपूर ने बताया कि शादी के बाद सुनीता अकेले हनीमून पर गई थीं।
अनिल कपूर का खुलासा
अनिल कपूर और सुनीता की लव स्टोरी की शुरुआत काफी फिल्मी अंदाज में हुई थी। दोनों की लव स्टोरी एक प्रैंक कॉल से शुरू हुई और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। अनिल कई बार अपनी पर्सनल लाइफ और सुनीता के सपोर्ट के बारे में बात कर चुके हैं। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे एक समय पर पैसे की तंगी थी, जिसके बाद सुनीता ने पूरे घर को संभाला। इसी दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उका हनीमून भी आम तौर पर होने वाले हनीमून जैसा नहीं था। हालिया एपिसोड के दौरान अनिल कपूर ने कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ पर बात करते हुए अपनी “क्वीन”… यानी सुनीता के बारे में बात की और बताया कि सुनीता उनके बिना ही हनीमून पर चली गई थीं।
अनिल कपूर के बिना ही हनीमून पर चली गई थीं सुनीता
अनिल कपूर ने अपने अजीब हनीमून की कहानी साझा करते हुए कहा- ‘सुनीता अकेले ही गई थीं हनीमून पर, मैं साथ में नहीं जा पाया था।’ अनिल कपूर ने बताया कि भले ही उन्होंने अपना हनीमून मिस कर दिया हो, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि सुनीता हमेशा से उनके दिल पर राज करती आई हैं और आज भी उन्हीं का राज है। सुनीता को अपनी ‘क्वीन’ बताते हुए अनिल कपूर ने कहा- ‘सुनीता ही मेरी क्वीन हैं और हमेशा रहेंगी। मेरी पत्नी सुनीता ने मुझसे एक ही शर्त पर शादी की थी कि वह शादी के बाद कभी किचन में कदम नहीं रखेंगी। उनकी शर्त सुनने के बाद मुझे समझ आ गया था कि मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ेगा।’
‘इंडिया के टॉप 1%’ के बारे में
‘इंडिया के टॉप 1%’ की बात करें तो ये एक क्विज शो है, जो मस्ती से भरपूर है। इस रियेलिटी शो को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। शो का प्रीमियर 5 सितंबर को हुआ था। बता दें, ‘इंडिया के टॉप 1%’ एक इंटरनेशनल फॉर्मेट वाला शो है, जो पहले नीदरलैंड्स, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन, तुर्की, स्पेन, मैक्सिको और अमेरिका जैसे देशों में दर्शकों का दिल जीत चुका है।
ये भी पढ़ेंः गणेश आचार्य ने अनिल कपूर संग काम करने पर जताई खुशी, बोले- ‘लंबे समय से ख्वाहिश थी’
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.