Flipkart पर 9 अक्टूबर से शुरू होने वाले Big Billion Days Sale की डील्स रिवील होने लगी है। साल के सबसे बड़े फेस्टिव सीजन सेल में Google के इस साल लॉन्च हुए Pixel 11 सीरीज और Pixel 10a की डील्स रिवील हुई है। गूगल के ये फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिलेंगे। फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक यूजर्स के लिए यह सेल 8 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी। कंपनी ने फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स की भी घोषणा की है। फ्लिपकार्ट पर ये फोन 20,000 रुपये तक सस्ते में घर ला सकेंगे।
Pixel 11 सीरीज पर ऑफर
फ्लिपकार्ट के मुताबिक, गूगल पिक्सल 11 को इस सेल में 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। गूगल का यह फोन 89,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। फोन की कीमत में 20,000 रुपये की कटौती होगी। गूगल पिक्सल 11 को भारत में 12GB RAM 256GB वेरिएंट में पेश किया गया है।
फ्लिपकार्ट सेल में इस फोन की खरीद पर 12,000 रुपये का डिस्काउंट, 6,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 2,000 रुपये का अन्य डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, फोन को 5,833 रुपये की EMI पर भी खरीद सकते हैं। गूगल का यह फोन Pistachio, Hibiscus, Frost और Obsidian कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
वहीं, इस सीरीज के Pixel 11 Pro को 1,18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन के 12GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट को 1,34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज के Pixel 11 Pro Fold को 1,70,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे 1,86,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Google Pixel 10a पर ऑफर
इस साल लॉन्च हुए Google Pixel 10a की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर अगले महीने शुरू होने वाले सेल में यह फोन 39,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह 8GB RAM + 256GB स्टोरेज में आता है। फोन की खरीद पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट, 4,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट ऑफर किया जा रहा है। वहीं, इसे 6,666 रुपये की नो-कॉस्ट EMI में खरीदा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें – 16GB रैम, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo Reno 16T, मिलते हैं तगड़े फीचर्स
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.