Sunita Ahuja: एकता कपूर का शो ‘लॉक अप 2’ इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इसमें से अभी तक दो लोगों का एलिमिनेशन हुआ है। वहीं, सुनीता आहूजा को हेल्थ प्रॉब्लम्स होने की वजह से उनकी बेल कर दी गई है। अपनी पत्नी की बेल करवाने खुद सुपरस्टार गोविंदा शो में आए थे। अब, सुनीता आहूजा ने सोशल मीडिया पर उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जिन लोगों ने उन्हें शो में अभद्र भाषा इस्तेमाल करने पर खरी-खोटी सुनाई। अब शो से बाहर आने के बाद सुनीता ने इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपनी बात खुलकर रखी है।
‘उकसाने पर ही देती हूं ऐसा जवाब…’
एएनआई से बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा ने बात करते हुए सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने शो में कुछ गलत नहीं किया है। उनका कहना है कि अगर उन्हें कोई बिना वजह के उकसाएगा, तो चुप नहीं बैठेंगी वह जवाब देंगी। सुनीता ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर कोई उन्हें गाली देगा, तो क्या वे उसे चुपचाप सुनेंगी? उन्होंने कहा कि वे इतनी बेवकूफ नहीं हैं कि कोई उन्हें उंगली करे और वे उसे और आगे करने के लिए कहें।
सुनीता आहूजा का मानना है कि महिलाओं को समाज में हर बात चुपचाप नहीं सहनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि अपने हक के लिए खड़े होना और आवाज उठाना बेहद जरूरी है। वह बाकी की औरतों को भी यही सलाह देती हैं कि वे अपनी जिंदगी अपने तरीके से जिएं। सुनीता ने पलटवार करते हुए कहा कि वे उन महिलाओं में से नहीं हैं जो सब कुछ बर्दाश्त करती रहें। उन्होंने यह भी सवाल किया कि आखिर ऐसी कौन सी महिला है जो कभी गाली नहीं देती। गौरतलब है कि 27 जून से नेटफ्लिक्स पर शुरू हुए शो लॉक अप 2 में सुनीता ने कई बड़े खुलासे किए थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों की वजह से उनका सफर शो में छोटा रहा।
गोविंदा ने भी किया था शो में सपोर्ट
इस शो के दौरान गोविंदा भी अपनी पत्नी सुनीता को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे। शो की होस्ट फराह खान ने जब गोविंदा के गोली लगने वाले मामले पर मजाक किया, तो गोविंदा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे अपनी जेब में गोली लेकर आए हैं और सुनीता से बोले कि लो आज मुझे सीने में ही गोली मार दो। गोविंदा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म ‘रूपा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए वे सात साल के लंबे अंतराल के बाद एक्टिंग में वापसी कर रहे हैं और वे खुद ही इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.