मिलों को त्योहारों से पहले पर्याप्त सप्लाई रखने का आदेश; कीमतें ‘उचित’ रखने को कहा
त्योहारी सीजन के लिए चीनी की कीमतों को लेकर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। केंद्र ने चीनी मिलों से कहा है कि बाजार में पर्याप्त चीनी की सप्लाई सुनिश्चित करें और इसे ‘उचित कीमतों’ पर बेचें। सरकार ने यह भी साफ किया है कि वह चीनी के भाव पर लगातार नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर कीमतों को स्थिर रखने के लिए सुधारात्मक कदम उठाएगी।
दिल्ली-कानपुर में क्या हैं चीनी के रेट
अगर रिटेल प्राइस की बात करें तो सरकार की सख्ती और उपायों के चलते दिल्ली में 22 अगस्त के ऑल टाइम हाई रेट से चीनी 12 रुपये सस्ती हुई है। 9 सितंबर को यह 56 रुपये किलो पर आई। कानपुर में चीनी के भाव इस अवधि में 69 रुपये से घटकर 56 रुपये पर आ गए। यहां 13 रुपये प्रति किलो दाम में गिरावट दर्ज क गई है।
मुंबई, रायपुर, रांची में कितनी सस्ती हुई चीन
मुंबई और रायपुर में अभी चीनी 56 रुपये की है। रांची में चीनी 70 रुपये से 57 रुपये पर आ गई है। यहां 14 रुपये सस्ती हुई है। गुवाहटी में 71 से 58 और कोलकाता में 70 से 58 रुपये पर आ गई है चीनी। हैदराबाद और चेन्नई में भी चीनी 22 अगस्त को 70 रुपये पर पहुंच गई थी। अब क्रमश: 57 और 60 रुपये पर आ गई है।
थोक भाव भी गिरे
चीनीमंडी के मुताबिक मुंबई में 22 अगस्त को 1 क्विंटल चीनी का भाव 6750 रुपये था और अब ये 5100 रुपये पर आ गए हैं। दिल्ली में 22 अगस्त के ऑल टाइम हाई 6600 से 9 सितंबर को दाम 5150 रुपये क्विंटल ही रह गए।
कानपुर, रायपुर, रांची और कोलकाता में चीनी के थोक भाव
इसी तरह कानपुर में थोक चीनी के लेटेस्ट भाव 5200 रुपये, रायपुर, रांची और कोलकाता में क्रमश: 5150 रुपये, 5300 रुपये और 5350 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया है। गुवाहटी में 5400 रुपये है तो हैदराबाद में 5250 और चेन्नई में 5600 रुपये क्विंटल। इन रेट्स में जीएसटी जुड़ा हुआ है।
ऐसा कैसे हुआ, क्यों घट रहे चीनी के दाम
चीनी की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़े उपभोक्ताओं और डीलरों के लिए स्टॉक रखने की सीमा तय की। चीनी की जमाखोरी और स्टॉक छिपाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी तेज कर दी। चीनी मिलों को भी टाइट किया गया। सरकार ने 21 अगस्त को 10 लाख मीट्रिक टन चीनी के ड्यूटी-फ्री आयात की अनुमति दी थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.