पूर्व क्षेत्र के कप्तान ईशान किशन को दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा ने प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता।
ईशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच
पूर्व क्षेत्र के कप्तान ईशान किशन का घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में तीन मैचों की 5 पारियों में 409 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान दोहरा शतक और एक अर्धशतक लगाया। उनका औसत 102.25 का रहा। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनकी इस पारी से भारतीय टेस्ट में उनकी जगह को लेकर चर्चा शुरू हो गई। ईशान ने खिताबी मुकाबले में पहली पारी में 270 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 334 गेंदों का सामना करते हुए 30 चौके और सात छक्के लगाए। दूसरी पारी में भी उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 98 गेंद में 80 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और तीन छक्के मारे।
तिलक वर्मा को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा ने दलीप ट्रॉफी के दौरान कुछ बेहतरीन पारियां खेली। उन्होंने नोर्थ जोन के खिलाफ मुकाबले में 116 रनों की दमदार पारी खेली और फिर दूसरी पारी में 51 रन बनाए। दोनों पारियों में वह नाबाद लौटे। इसके बाद दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में भी उन्होंने पूर्व क्षेत्र के खिलाफ मुकाबले में अपनी टीम के लिए दमदार 99 रन बनाए। हालांकि वह शतक से सिर्फ एक रन चूक गए थे। उन्होंने 211 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके लगाए। दलीप ट्रॉफी में तिलक ने दो मैचों की तीन पारियों में 266 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक लगाया।
पूर्व क्षेत्र ने अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 388 रन बनाए जिससे उसकी कुल बढ़त 760 रन तक पहुंच गई। इसके बाद मुकाबला ड्रॉ घोषित कर दिया गया। मोहम्मद कोनेन कुरैशी ने इस मुकाबले में शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। उन्होंने नाबाद 116 रन बनाए जो उनके केवल दो मैच पुराने प्रथम श्रेणी करियर का पहला शतक है। हालांकि दोनों टीम के खिलाड़ियों के दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर हाथ मिलाने और मैच ड्रॉ घोषित होने से काफी पहले ही पूर्व क्षेत्र ने पहली पारी में 708 रन बनाकर खिताब लगभग तय कर लिया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.