SSC Delhi Police CAPF SI Vacancy 2026 , SSC CPO 2026 Notification : एसएससी ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन ssc.gov.in पर शुरू गए हैं। 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
यहां पढ़ें एसएससी सीपीओ भर्ती 2026 की 10 खास बातें
इस बार 3 बड़े बदलाव
1. पेपर-I बड़ा बदलाव हुआ है। पिछले साल तक पेपर-I में कुल 200 प्रश्न (200 अंक) थे तथा परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया गया था। जबकि 2026 की भर्ती में पेपर-I प्रश्नों की संख्या घटाकर 100 प्रश्न (100 अंक) कर दी गई है (रीजनिंग 25, GK 25, गणित 25, अंग्रेजी 25) और समय 2 से घटाकर 1 घंटा (प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का सेक्शनल टाइमर) कर दिया गया है।
2. पेपर-II में भी बदलाव हुआ है। पहले पेपर-II ‘अंग्रेजी भाषा और कॉम्प्रीहेंशन का टेस्ट होता था, जिसमें 200 प्रश्न (200 अंक) और 2 घंटे का समय दिया जाता था। अब 2026 में पेपर-II का पैटर्न बदल दिया गया है। अब इसमें 4 विषय शामिल हैं – रीजनिंग (20 प्रश्न, 40 अंक), GK (20 प्रश्न, 40 अंक), गणित (20 प्रश्न, 40 अंक) तथा अंग्रेजी (40 प्रश्न, 80 अंक)। कुल 100 प्रश्न (200 अंक) होंगे और समय घटाकर 1 घंटा कर दिया गया है।
3. नेगेटिव मार्किंग – पहले पेपर-I और पेपर-II दोनों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते थे। अब पेपर-I में 0.25 अंक काटे जाएंगे, जबकि पेपर-II में गलत उत्तर पर 0.50 अंक का ऋणात्मक अंकन लागू होगा।
2. कहां कितने पद
क. सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) – दिल्ली पुलिस
पुरुष : कुल 205 पद (अनारक्षित: 77, ओबीसी: 49, एससी : 27, एसटी: 13, EWS: 18, ESM: 21)।
महिला : कुल 112 पद (अनारक्षित: 47, ओबीसी: 30, एससी : 16, एसटी: 8, EWS: 11)।
(ख) सब-इंस्पेक्टर (जीडी) – CAPF (कुल 1,320 पद)
विभिन्न बलों में पुरुषों के लिए 1,173 पद तथा महिलाओं के लिए 147 पद (जिनमें से 132 पद भूतपूर्व सैनिकों हेतु आरक्षित हैं) निकाले गए हैं:
BSF: कुल 457 पद
CRPF: कुल 254 पद
CISF (GD): कुल 250 पद
ITBP: कुल 187 पद
SSB: कुल 172 पद
ग. सब-इंस्पेक्टर (फायर) – CISF (केवल पुरुष)- कुल 234 पद ।
3. शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता (30.09.2026 तक):
दिल्ली पुलिस एवं CAPFs सब-इंस्पेक्टर पद : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
CISF सब-इंस्पेक्टर (फायर) पद के लिए: फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) के साथ विज्ञान स्नातक (B.Sc.) अथवा 10वीं पास के साथ मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, केमिकल, माइनिंग, एयरोनॉटिकल या टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा।
दिल्ली पुलिस SI (केवल पुरुष): शारीरिक परीक्षण (PET/PST) की तिथि पर LMV (मोटर साइकिल और कार) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (01.08.2026 को):
सामान्य SI पदों के लिए: 20 से 25 वर्ष (जन्म 02 अगस्त 2001 से 01 अगस्त 2006 के बीच होना चाहिए)।
CISF SI (फायर) : 18 से 30 वर्ष (जन्म 02 अगस्त 1996 से 01 अगस्त 2008 के बीच)।
4. आयु सीमा में छूट: एससी व एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी गई है।
5. चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया चार क्रमिक चरणों में संपन्न होगी:
पेपर-I (कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा – CBE)।
शारीरिक मानक परीक्षण (PST) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) (केवल अर्हकारी/Qualifying प्रकृति)।
पेपर-II (कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा – CBE)।
विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME/RME) और दस्तावेज सत्यापन (DV)।
6. चयन प्रक्रिया
परीक्षा का आयोजन मुख्य तौर पर तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में पेपर-1 लिखित परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा व शारीरिक मापतौल परीक्षा ( फिजिकल टेस्ट – पीएसटी, पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी पीएसटी में पास अभ्यर्थियों को पेपर-2 के लिए बुलाया जाएगा। अंत में मेडिकल टेस्ट होगा।
परीक्षा पैटर्न
पेपर-I (100 प्रश्न, 100 अंक, समय 1 घंटा):
रीजनिंग : 25 प्रश्न, 25 अंक (15 मिनट)।
सामान्य ज्ञान : 25 प्रश्न, 25 अंक (15 मिनट)।
गणित : 25 प्रश्न, 25 अंक (15 मिनट)।
अंग्रेजी : 25 प्रश्न, 25 अंक (15 मिनट)।
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
7. पेपर-II (100 प्रश्न, 200 अंक, समय 1 घंटा):
रीजनिंग: 20 प्रश्न, 40 अंक (20 मिनट)।
सामान्य ज्ञान: 20 प्रश्न, 40 अंक (20 मिनट)।
गणित: 20 प्रश्न, 40 अंक (20 मिनट)।
अंग्रेजी: 40 प्रश्न, 80 अंक।
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटे जाएंगे।
8. दौड़ व कूद के नियम
पुरुषों के लिए
– 16 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़
– 6.5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़
– 3.65 मीटर की लंबी कूद ( 3 चांस में)
– 1.2 मीटर की ऊंची कूद ( 3 चांस में)
– शॉट पुट (16 एलबीएस) 4.5 मीटर फेंकना होगा । ( 3 चांस में)
महिलाओं के लिए
– 18 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़
– 4 मिनट में 800 मीटर की दौड़
– 2.7 मीटर की लंबी कूद ( 3 चांस में)
– 0.9 मीटर की ऊंची कूद ( 3 चांस में)
9. PET – शारीरिक मापतौल , कद काठी कितनी होनी चाहिए
पुरुषों के लिए
लंबाई – 170 सेमी
सीना – 80 सेमी
सीना फुलाकर – 85 समी
महिलाओं के लिए
लंबाई – 157 सेमी
10. आवेदन शुल्क – 100 रुपए । महिलाओं और एससी, एसटी उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.