अगर आप भी अपनी बालकनी या छत पर पौधे लगाना चाहते हैं, तो ये 8 फलों के पौधे लगा सकते हैं। ये पौधे अच्छी तरह ग्रो भी हो जाते हैं और इनमें फल भी आने लगते हैं। इन्हें ज्यादा देखभाल की भी भी जरूरत नहीं होती। बस पर्याप्त धूप, पानी और छंटाई काफी होती है।
गमले में उगाए जा सकते हैं ये 8 फलों के पौधे
स्ट्रॉबेरी का पौधा
स्ट्रॉबेरी का पौधा आसानी से किसी गमले में उगाया जा सकता है। इसके लिए बहुत बड़े गमले की भी जरूरत नहीं होती है। आप इसे बालकनी, खिड़की के आसपास वाली जगह या छत पर आसानी से लगा सकते हैं। ये पौधा 20-35 cm तक बढ़ सकता है और इसकी ग्रोथ काफी फैलने वाली होती है। बस ध्यान रखें कि इसे ऐसी जगह पर लगाएं जहां तेज धूप आती हो।
ड्रैगन फ्रूट को गमले में उगा सकते हैं आप
ड्रैगन फ्रूट को भी आसानी से गमले में उगाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए थोड़ा बड़ा गमला चुनें ताकि इसकी जड़ें आसानी से फैल सकें। हालांकि यह एक क्लाइम्बिंग कैक्टस है इसलिए पौधे को ऊपर की और बढ़ने के लिए मजबूत सपोर्ट देना जरूरी होता है। अच्छी ग्रोथ के लिए इसे पर्याप्त धूप की जरूरत होती है, इसलिए आप इसे छत या धूप वाली बालकनी में लगा सकते हैं।
अमरूद का पौधा घर में लगाएं
थोड़ी बड़ी बालकनी या छत हो तो अमरूद का पौधा भी गमले में आसानी से उगाया जा सकता है। इसके लिए ग्राफ्टेड या कॉम्पैक्ट किस्म के पौधे का चुनाव करें। ये पौधे कम जगह में बढ़ जाते हैं और फल भी देते हैं। बस ध्यान रहे कि इसकी नियमित छंटाई करते रहें और पर्याप्त धूप का ध्यान रखें।
बड़ी बालकनी में लगाएं पपीते का पौधा
आप चाहें तो अपनी बड़ी बालकनी या छत पर पपीते का पौधा भी लगा सकते हैं। खासकर अगर आपकी बालकनी में काफी धूप आती है तो पपीते का पौधा अच्छी तरह ग्रो कर सकता है। इसके लिए थोड़े बड़े गमले या कंटेनर, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और पर्याप्त धूप की जरूरत होती है।
शहतूत का पौधा गमले में लगाएं
शहतूत का पौधा भी गमले में बोया जा सकता है। ये भी बड़ी बालकनी और छत पर उगाने के लिए अच्छा विकल्प है। इसके लिए ग्राफ्टेड और कॉम्पैक्ट पौधे की किस्म चुनें। इसे अच्छी धूप की जरूरत होगी है इसलिए ऐसी जगह का चुनाव करें, जहां धूप पर्याप्त मात्रा में रहती हो। देखभाल के लिए नियमित रूप से छंटाई करते रहना जरूरी है।
गमले में ये फल भी उगायें जा सकते हैं
इनके अलावा आप गमले में अंजीर, स्टारफ्रूट (कमरख) और अनानास के पौधे भी लगा सकते हैं। इनके लिए भी आपको थोड़े बड़े गमले और पर्याप्त धूप की जरूरत होगी। अगर आपकी छत या बालकनी में अच्छी धूप आती है और पर्याप्त जगह है, तो ये फलों के पौधे लगाना एक अच्छा ऑप्शन है।
(All Images Credit- Pinterest)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.