टीवी सीरियल ‘दो दुनिया एक दिल’ में नजर आ रहे एक्टर सुधांशु पांडे इन दिनों चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने टीवी और ओटीटी पर दिखाए जा रहे रियलिटी शोज को लेकर कई खुलासे किए. साथ ही नाराजगी जताते हुए कहा कि आज कल शोज में कुछ भी दिखाया जा रहा है. लेकिन समाज के लिए वो अपनी कोई जिम्मेदारी नहीं निभाना चाहते हैं.
गाली के अलावा कुछ नहीं कर रहे…
सुधांशु ने अपने लाइव में कहा कि ‘हमारे समाज में रेप केसेस क्यों बढ़ते जा रहे हैं क्योंकि समाज के प्रति हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है. मैं चैनल्स और OTT प्लेटफार्म के उन लोगों से रिक्वेस्ट करता हूं कि रियलिटी शो के नाम पर जो गंध बना रहे हैं, वो बंद कर दें. आज कल बस होड़ लगी है कि नंबर्स चाहिए और उस नंबर्स के लिए ऐसे कंटेंट और वैसे लोगों को प्रमोट किया जा रहा है, जो स्क्रीन पर गाली और मार पीट के अलावा कुछ कर ही नहीं रहे.’
बच्चों को लेकर की बड़ी बात
उन्होंने आगे कहा, ‘बाद में जब उन्हें बोला जाता है, तो वो कहते हैं कि हमें असली रूप में आना चाहिए. मतलब ये की जो बाकी लोग हैं क्या वो नहीं रहते. हम तो बिना सोचे समझे लड़ाई झगड़ा नहीं करते. मार पीट नहीं करते, बेइज्जती नहीं करते. इसका मतलब कि हमें समाज में रहने का हक नहीं है. हम सभी को वो करना चाहिए, जिससे आने वाले बच्चों का फ्यूचर साकार हो सके. हम उनको ऐसी दुनिया देकर जाएं, जिससे उन्हें गर्व महसूस हो, डर ना महसूस हो.’
सुधांशु का करियर
बता दें कि सुधांशु पांडे टीवी के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं. उन्होंने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी. उनके पॉपुलर शोज में अनुपमा, दो दुनिया एक दिल, कन्यादान, सीआईडी स्पेशल ब्यूरो और महादेव एंड संस शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने खिलाड़ी 420, 2.0, सिंह इस किंग, सिंघम, मर्डर 2, बिल्ला 2 और राधे जैसी फिल्मों में भी काम किया हैं. साथ ही द ट्रेटर्स, इंजीनियर वर्सेस बिलेनियर और अनुपमा: नमस्ते अमेरिका वेब शोज में नजर आ चुके हैं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.