स्मृति मंधाना की नजरें आज पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने पर होगी। यह रिकॉर्ड है टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले भारतीयों का। कोहली यहां नंबर-1 है।
T20I में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले भारतीय
स्मृति मंधाना ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ शतकीय पारी खेल अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 37वीं बार 50 प्लस स्कोर बनाया। हिटमैन रोहित शर्मा के नाम भी T20I में इतनी ही बार 50 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। अगर आज मंधाना पाकिस्तान के खिलाफ एक और अर्धशतकीय पारी खेलती हैं तो वह रोहित शर्मा को इस लिस्ट में पछाड़ देगी।
टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके रोहित शर्मा ने अपने करियर में 32 अर्धशतक और 5 शतक लगाए थे। वहीं मंधाना अभी तक इस फॉर्मेट में 35 फिफ्टी और 2 हंड्रेड लगा चुकी है।
विराट कोहली नंबर-1
बतौर भारतीय टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड किंग कोहली के नाम है। विराट ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में भले ही एक शतक लगाया हो, मगर उन्होंने 38 अर्धशतकीय पारी खेली हैं। उनके नाम T20I में सबसे अधिक 39 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। अगर आज मंधाना फिफ्टी लगाती है तो वह विराट कोहली से सिर्फ एक ही कदम पीछे रह जाएगी। बता दें, इस लिस्ट में विमेंस क्रिकेट से हरमनप्रीत कौर और शैफाली वर्मा भी मौजूद हैं।
39 – विराट कोहली
37 – स्मृति मंधाना
37 – रोहित शर्मा
29 – सूर्यकुमार यादव
24 – केएल राहुल
19 – हरमनप्रीत कौर
19 – शैफाली वर्मा
पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड
चिर-प्रतीद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। मैन इन ग्रीन के खिलाफ उन्हें भी जर्सी नंबर-18 विराट कोहली की तरह खेलना खूब पसंद है। मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 क्रिकेट में खेले 11 मुकाबलों में 307 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 फिफ्टी लगाई है। इसी साल हुए विमेंस टी20 क्रिकेट में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 68 रनों की पारी खेली थी, जो इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। आज मंधाना के बल्ले से इससे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.