भारत-अफगानिस्तान तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने जा रहा है। इससे पहले पूर्व चयनकर्ता श्रीकांत ने अजीत अगरकर और गौतम गंभीर के फैसले पर सवाल उठाया है।
श्रीकांत ने अपने YouTube चैनल पर कहा, “आयरलैंड और इंग्लैंड में सीरीज हारने के बाद, सिलेक्टर्स ने कोई चांस न लेने का फैसला किया और अफगानिस्तान के लिए एक फुल स्ट्रेंथ टीम चुनी। वे पूरी ताकत लगा रहे हैं, लेकिन यह एक गलती है। अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ आपको यंगस्टर्स को आजमाना चाहिए। इसके बजाय, आपने डर के मारे पूरी स्ट्रेंथ टीम चुनी है।
आयरलैंड और इंग्लैंड में हार के बाद यह एक डेस्परेशन में लिया गया कदम लगता है। लेकिन यह टीम लगभग वैसी ही है जैसी उन्होंने इंग्लैंड के लिए चुनी थी।”
श्रीकांत ने जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को बिना मैच फिटनेस साबित किए शामिल करने पर भी सवाल उठाया। इन खिलाड़ियों को अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए चुना गया है, मगर मैच खेलने से पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।
उन्होंने आगे कह, “इन चारों ने मैच-फिटनेस साबित नहीं की है। तो वे किस बेसिस पर फिटनेस के लिए माने जा रहे हैं? सिर्फ इसलिए कि आपने बेंगलुरु CoE में अपनी फिटनेस साबित कर दी, क्या आप फिट हैं?
इसी तरह हर्षित राणा इंग्लैंड गए, और फिर वहां उनके साथ क्या हुआ? इसलिए मैच-फिटनेस जरूरी है। यह काबिलियत का सवाल नहीं है। हर्षित राणा T20 में बहुत अच्छे बॉलर साबित हुए हैं, और नीतीश कुमार रेड्डी शॉर्ट फॉर्मेट में शानदार हैं। लेकिन मैच-फिटनेस साबित हुए बिना उन्हें क्यों चुना गया, यही सवाल है।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.