शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर काफी हलचल नजर आई. दरअसल साल की मच अवेटेड फिल्म मिर्जापुर द मूवी फ्राइडे को रिलीज हुई. इस नई फिल्म ने आते ही टिकट खिड़की पर तहलका मचा दिया है. वहीं मिर्जापुर द मूवी के आने से सिनेमाघरों में माजूद कुछ हफ्ते पुरानी फिल्में सहमी नजर आई. चलिए यहां फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.
मिर्जापुर द मूवी ने शुक्रवार को कितनी की कमाई?
‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ की बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार शुरुआत हुई है. ये फिल्म प्राइम वीडियो की हिट सीरीज पर आधारित है. इसमें पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया) के हिट किरदार फिर से नजर आ रहे हैं. फिल्म में रवि किशन भी बब्बन यादव के रोल में दिखाई दिए.
- इसी के साथ सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के पहले दिन 24.75 करोड़ से ओपनिंग की है.
- इसमें हिंदी से इसने 24.60 करोड़ और तेलुगु से 0.15 करोड़ कमाए हैं.
ये भी पढ़ें:-‘धमाल 4’ से ‘GDN’ तक, फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई ये 8 धांसू फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
टॉक्सिक ने दूसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
मिर्जापुर द मूवी के आते ही यश की 500 करोड़ी टॉक्सिक ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया. फिल्म रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 2 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 1.75 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ टॉक्सिक की 10 दिनों की कुल नेट कमाई अब 241.05 करोड़ रुपये हो गई है.

इरुमुडी ने तीसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन?
रवि तेजा की इरुमुडी बॉक्स ऑफिस पर काफी मजबूत बनी हुई है. इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को कमाई में तेजी भी दिखाई.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इरुमुडी ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 4. 65 करोड़ का कलेक्शन किया.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 15 दिनों की कुल नेट कमाई अब 154.40 करोड़ रुपये हो गई है.

हनुमान अंश ने पांचवें फ्राइडे कितनी की कमाई?
मिर्जापुर द मूवी के आने के बाद भी डिवोशनल ड्रामा हनुमान अंश पर कोई असर नहीं पड़ा है. फिल्म ने रिलीज के 29वें दिन यानी पांचवें फ्राइडे को भी हैरान कर देने वाला कलेक्शन किया. ये अब 100 करोड़ी बनने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है. इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 29वें दिन यानी पांचवें फ्राइडे को 10 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 29 दिनों की कुल नेट कमाई अब 82.88 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:- अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें?
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.