टीचर्स डे के मौके पर अपने शिक्षकों को विशेज भेजनी है या फिर इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करनी है। इन हार्ट टचिंक थैंक्स बोलने वाली लाइन को लिखें और बोलें हैप्पी टीचर्स डे।
Happy Teacher’s Day Shayari in hindi
1- एक अच्छा अध्यापक जब जीवन के सबक सिखाता है,
तो कोई भी उसे मिटा नहीं सकता।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
2- शिक्षा से बड़ा कोई वरदान नहीं है,
गुरु का आशीर्वाद मिले, इससे बड़ा कोई सम्मान नही है
सबी गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं
3- टीचर सिर्फ स्कूल में नहीं होते बल्कि
हर वो इंसान टीचर है जिनसे हमें कुछ सीखने को मिलता है।
हैप्पी टीचर्स डे
4- नहीं हैं शब्द कैसे करूं धन्यवाद
बस चाहिए हर पल आप सबका आशीर्वाद
हूं जहां आज मैं उसमे है बड़ा योगदान
आप सबका, जिन्होंने दिया मुझे इतना ज्ञान
हैप्पी टीचर्स डे
5- जीवन के हर अंधेरे में रोशनी दिखाते हैं आप,
बंद हो जाए सब दरवाजे
नया रास्ता दिखाते हैं आप
सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं,
जीवन जीना सिखाते हैं आप
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
5- कड़ी धूप में जो दे वृक्ष सी छाया
ऐसी हैं इनके ज्ञान की माया
नहीं होता कोई रक्त संबंध
फिर भी होता है जीवन का अनमोल बंधन
6- सही क्या है? गलत क्या है?
ये सबक पढ़ाते हैं आप
झूठ क्या है? सच क्या है?
ये बात समझाते हैं आप
जब सूझता नहीं कुछ भी
राहों को सरल बनाते हैं आप
हैप्पी टीचर्स डे
7- वो जो दिलों में ख्वाब बसा देता है
वो जो जिंदगी को इंकलाब बना देता है
ये केवल शिक्षक की ताकत है साहब
जो जर्रे को अफताब बना देता है।
8- हम ना होते तो किताबें कौन पढ़ाता
आपके खिले चेहरे को कमल कौन कहता
यह तो करिश्मा है शिक्षक दिवस का
वरना पत्थर को ताजमहल कौन कहता।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
9- कदम दर कदम हर राहों पर
चलना हमें सिखा दिया
शिक्षक हो तुम, शिक्षा ने तुम्हारी
हमें मंजिल तक पहुंचा दिया
हैप्पी टीचर्स डे
10- जीने की कला सिखाते शिक्षक
ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक
पुस्तकों के होने से कुछ नहीं होता
अगर मेहनत से नहीं पढ़ाते शिक्षक
11- माता देती है जीवन, पिता देते हैं सुरक्षा
पर शिक्षक सिखाता है जीना, जीवन एक सच्चा।
12- कैसे लिखूं उन शिक्षकों के बारे में,
जिन्होंने मुझे लिखना सिखाया
हैप्पी टीचर्स डे
13- कहते हैं काला रंग अशुभ होता है,
स्कूल का वो काला ब्लैक बोर्ड, पूरी जिंदगी बदल देता है।
14- शिक्षक एक मोमबत्ती की तरह होते हैं,
जो खुद जलकर छात्रों की जिंदगी रौशन करते हैं।
15- आपने बनाया है मुझे इस योग्य
कि पा सकूं मैं अपना लक्ष्य
दिया है हर समय आपने सहारा
जब भी लगा मुझे कि मैं हारा।
हैप्पी टीचर्स डे
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.