त्योहार के टाइम कुछ ना कुछ स्पेशल बनाने और खिलाने की डिमांड होती है। व्रत के अगले दिन जब सबको कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का दिल करें तो झटपट बनाएं ये उड़द दाल राधाबल्लभी पूड़ी। जिसका स्वाद बेमिसाल लगेगा।
त्योहारों का समय हर दिन खास लगता है। जन्माष्टमी का व्रत खोलने के बाद घरवालों की डिमांड कुछ स्पेशल खाने की हो रही है तो उन्हें आज ब्रंच या लंच में बनाकर खिलाएं राधाबल्लभी उड़द दाल पूड़ी और सब्जी। कोलकाता की फेमस इस पूड़ी का स्वाद लाजवाब लगता है और हर खाने वाले को जरूर पसंद आएगा। अगर पहले कभी नहीं बनाया तो इसकी आसान सी रेसिपी नोट कर लें। आज का खाना पूरी तरह से स्पेशल बनकर तैयार होगा।
उड़द दाल पूड़ी बनाने की सामग्री
धुली उड़द दाल दो कप
दो कप मैदा
लहसुन-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
एक चम्मच कुटी हुई सौंफ
तेल मोयन के लिए
नमक स्वादानुसार
सरसों का तेल
कलौंजी एक चम्मच
हल्दी पाउडर
राधावल्लभी पूड़ी बनाने की रेसिपी
- उड़द दाल डालकर बनी इस पूरियों को राधाबल्लभी पूड़ी बोला जाता है। इसे बनाना बहुत आसान है।
- सबसे पहले धुली हुई उड़द दाल को भिगो दें। तीन से चार घंटा भिगोने के बाद एक बार पानी से वॉश कर लें।
- फिर मिक्सी के जार में डालकर बहुत थोड़े से पानी के साथ पीस लें।
- ध्यान रहे कि ये बिल्कुल टाइट पेस्ट होना चाहिए।
- अब मैदा किसी परात में लें और उसमे एक चम्मच नमक, एक चम्मच तेल और एक चम्मच कुटी हुई सौंफ डाल दें।
- अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इस बीज अदरक और मिर्च का पेस्ट तैयार कर लें क्योंकि इन पूड़ियों में फ्लेवर इसी अदरक मिर्च का ही मेन होता है।
- जितना पेस्ट दाल का तैयार किया है उसका एक चौथाई हिस्सा लेकर मैदे में डालें और नर्म सा आटा गूंथकर तैयार कर लें।
- गूंथने के बाद हाथ में हल्का सा तेल लेकर आटे पर लगाएं और कपड़े से ढंककर रख दें।
- अब कड़ाही या पैन में दो चम्मच सरसों का तेल डालें और फिर उसमे कलौंजी डालें।
- साथ में हींग पाउडर, चुटकीभर हल्दी डालें।
- अदरक धनिया और हरी मिर्च का पेस्ट एक चम्मच डालें और साथ ही बचे हुए सारे उड़द दाल पेस्ट को डाल दें।
- स्वादानुसार नमक भी बढ़ा दें।
- बस अब पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भून लें।
- इसे भूनने में कम से कम पांच से दस मिनट लगेंगे।
- दाल को बिल्कुल सुखाकर तली छोड़ने तक भूनें।
- बस फिर कड़ाही से निकालकर प्लेट में रख लें, जिससे ये थोड़ा ठंडा हो जाए।
- तैयार आटे की छोटी लोई बनाएं और एक छोटे बॉल के बराबर बनाकर स्टफिंग करें और कचौड़ी का शेप दें।
- गर्म तेल में तलें और बस तैयार हैं टेस्टी राधाबल्लभी कचौड़ियां, इन्हें दमआलू के साथ ब्रंच में सर्व करें और सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.