(योषिता सिंह)
संयुक्त राष्ट्र, पांच सितंबर विदेश मंत्री एस. जयशंकर 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के वार्षिक उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र की शुरुआत आठ सितंबर से होगी। 193 सदस्यीय इस संगठन के नेता 22 से 28 सितंबर तक होने वाले विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे।
शुक्रवार को जारी उच्च स्तरीय सत्र के संशोधित अस्थायी वक्ताओं की सूची के अनुसार, जयशंकर 26 सितंबर को दोपहर के सत्र में आम चर्चा में हिस्सा लेंगे। पिछले साल भी जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से वैश्विक नेताओं को संबोधित किया था। आम चर्चा की शुरुआत 22 सितंबर को होगी और पहला संबोधन ब्राजील का होगा, जिसके बाद अमेरिका अपनी बात रखेगा।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र की अध्यक्षता बांग्लादेश करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रतिष्ठित मंच से विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान संयुक्त राष्ट्र में यह ट्रंप का दूसरा संबोधन होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.