मोना प्रुथी श्रीनिवास हरियाणा कैडर आईएएस अधिकारी हैं। प्रुथी हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली हैं। साल 1978 में फरीदाबाद में जन्मी मोना के पिता हरियाणा में एक जिला सत्र न्यायाधीश हुआ करते थे। मोना आईएएस के पद पर देखने का ख्वाब उनके पिता का ही था।
कौन हैं आईएएस मोना प्रुथी श्रीनिवास
मोना प्रुथी श्रीनिवास हरियाणा कैडर आईएएस अधिकारी हैं। प्रुथी हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली हैं। साल 1978 में फरीदाबाद में जन्मी मोना के पिता हरियाणा में एक जिला सत्र न्यायाधीश हुआ करते थे। मोना आईएएस के पद पर देखने का ख्वाब उनके पिता का ही था।
कहां से हुई पढ़ाई-लिखाई
एक वीडियो में आईएएस मोना प्रुथी बताती हैं कि वो बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थीं। हमेशा से उनके अच्छे नंबर्स आते थे। क्लास में टॉपर्स की पहचान थी। उनकी शुरुआती पढ़ाई हरियाणा से हुई, लेकिन अलग-अलग जगहों से। लेकिन ज्यादा पढ़ाई फरीदाबाद से हुई। क्योंकि उनके पिता जज थे और वो उनका ट्रांसफर अलग-अलग जगहों पर होता रहा। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई फरीदाबाद से की।
हायर एजुकेशन
12वीं के बाद उनका रुझान इंग्लिश लिटरेचर की ओर हुआ। उन्होंने बीए ऑनर्स इंग्लिश लिटरेचर में कियाष इसके बाद हंसराज कॉलेज से एमए करने के बाद एमफिल भी किया। इसके बाद वह यूपीएससी की तैयारी के साथ डीयू के महाराजा अग्रेसन कॉलेज में पढ़ाने लगीं।
वो बताती हैं कि बचपन से ही उन्होंने आईएएस बनने का सपना देखा था। जब वो यूनिवर्सिटी में पढ़ा रही थीं, तब यूपीएससी की तैयारी उन्होंने शुरू की। उनका कहना है कि मैंने जब पहली बार यूपीएससी दिया था, तो प्रीलिम्स भी नहीं निकाल पाईं। इस असफलता के बाद वो यूपीएससी की तैयारी के लिए सीरियस हो गईं और जमकर तैयारी शुरू कर दिया।
तीसरे अटेंप्ट में बनीं आईएएस
वो बताती हैं कि जब साल 2004 में मैंने एकदम सीरियस होकर एग्जाम दिया, तो मेरी रैंक 229 आईं। ऐसे में उनका सेलेक्शन इंडियन रेवेन्यू सर्विस कस्टम्स में हुआ। लेकिन उनका सपना था आईएएस बनना। फिर उन्होंने यहां से अलग रणनीति के साथ तैयारी शुरू की। फिर साल 2004 से 2006 के बीच जमकर तैयारी की। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई। तीसरे अटेंप्ट में वो ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर आईएएस बनीं। उन्होंने यूपीएससी मेन्स में सोशियोलॉजी और इंग्लिश लिटरेचर को ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर रखा था।
पति भी हैं आईएएस
मोना प्रुथी के पति ए श्रीनिवास भी आईएएस अधिकारी हैं। वह 2004 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल हरियाणा कैडर में कार्यरत हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.