श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर विमेंस एशिया कप 2026 सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। भारत के बाद श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। 2 पायदान अभी भी खाली हैं।
भारत सेमीफाइनल-1 में तो श्रीलंका सेमीफाइनल-2 में
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया विमेंस एशिया कप 2026 ग्रुप-ए का हिस्सा हैं। भारत ने पाकिस्तान समेत ग्रुप स्टेज में थाइलैंड और हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करते हुए शान से सेमीफाइनल में कदम रखा। भारत को पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर को खेलना है। हालांकि विपक्षी टीम का नाम अभी तक साफ नहीं हुआ है। ग्रुप-बी में दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम भारत के खिलाफ यह नॉकआउट मुकाबला खेलेगी। ज्यादातर चांसेस है कि यह टीम बांग्लादेश होगी।
वहीं श्रीलंका टीम अपना सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर को खेलेगी। श्रीलंकाई टीम का नॉकआउट मुकाबला ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम से होगा। पाकिस्तान का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच हॉन्क-कॉन्ग से बाकी है। उस मैच को जीतकर पाकिस्तान सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा।
श्रीलंका ने बांग्लादेश के मुंह से छीनी जीत
115 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पहले ही ओवर में कप्तान चमारी अटापट्टू 1 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं, वहीं पावरप्ले खत्म होते-होते उन्होंने 2 और विकेट गंवा दिए। मारुफा अख्तर इस दौरान बांग्लादेश के लिए चमकीं।
श्रीलंका के लिए मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब 9वें ओवर में विशमी गुणरत्ने और 10वें ओवर में कविशा दिलहारी भी पवेलियन लौट गईं। देखते ही देखते श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 44 रन हो गया था और बांग्लादेश फेवरेट बन गया था।
नंबर-5 पर उतरीं हर्षिता समरविक्रमा ने एक ऐसी पारी खेली जो वह लंबे समय तक याद रखेंगे। 6ठे विकेट के लिए उन्होंने नीलक्षिका सिल्वा के साथ 38 रनों की साझेदारी कर टीम को पहल स्कोर के नजदीक पहुंचाया। आखिरी 3 ओवर में जब टीम को 29 रनों की दरकार थी तो उन्होंने 18वें ओवर में 16 तो 19वें ओवर में 11 रन बनाकर टीम की जीत लगभग पक्की कर दी। 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका ने इस मैच को 4 विकेट रहते जीत लिया।
हर्षिता समरविक्रमा 48 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहीं। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.