115 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम लड़खड़ा गई थी। 44 के स्कोर पर उनकी आधी टीम पवेलियन में थी। इसके बाद हर्षिता समरविक्रमा ने ऐसी पारी खेली की कमाल ही कर दिया।
बांग्लादेश को 114 रनों पर रोका
श्रीलंका को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए बांग्लादेश को इस मैच में हराना था। टूर्नामेंट के पहले दो मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बावजूद उन्हें नॉकआउट राउंड का टिकट नहीं मिला था। ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 114 के स्कोर पर ही रोक दिया। सोभना मोस्तरी 34 रनों के साथ टीम की हाइएस्ट स्कोरर रहीं। वहीं श्रीलंका के लिए चामुडी प्रबोदा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।
44/5 से श्रीलंका की जीत में चमकीं हर्षिता समरविक्रमा
115 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पहले ही ओवर में कप्तान चमारी अटापट्टू 1 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं, वहीं पावरप्ले खत्म होते-होते उन्होंने 2 और विकेट गंवा दिए। मारुफा अख्तर इस दौरान बांग्लादेश के लिए चमकीं।
श्रीलंका के लिए मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब 9वें ओवर में विशमी गुणरत्ने और 10वें ओवर में कविशा दिलहारी भी पवेलियन लौट गईं। देखते ही देखते श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 44 रन हो गया था और बांग्लादेश फेवरेट बन गया था।
बांग्लादेश के मुंह से हर्षिता ने छीनी जीत
नंबर-5 पर उतरीं हर्षिता समरविक्रमा ने एक ऐसी पारी खेली जो वह लंबे समय तक याद रखेंगे। 6ठे विकेट के लिए उन्होंने नीलक्षिका सिल्वा के साथ 38 रनों की साझेदारी कर टीम को पहल स्कोर के नजदीक पहुंचाया। आखिरी 3 ओवर में जब टीम को 29 रनों की दरकार थी तो उन्होंने 18वें ओवर में 16 तो 19वें ओवर में 11 रन बनाकर टीम की जीत लगभग पक्की कर दी। 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका ने इस मैच को 4 विकेट रहते जीत लिया।
हर्षिता समरविक्रमा 48 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहीं। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
श्रीलंका इस जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत के बाद दूसरी टीम बन गई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.