सलमान खान के शो में बादशाह की एक्स वाइफ की पत्नी ईशा रिखी की एंट्री हुई है। शो में अपनी वीडियो बाइट में ईशा काफी इमोशनल नजर आईं। ईशा जब स्टेज पर आईं तब सलमान ने कहा कि वो वीडियो था, उसमें उन्होंने ग्लिसरीन तो नहीं लगाया था। ईशा ने कहा कि उनके आंसू असली थी।
इमोशनल हुईं ईशा रिखी
ईशा रिखी वीडियो बाइट में कहा, “मैं पंजाबी और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी हूं। ये मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर था। इसके बाद फिर मुझे प्यार हुआ। मुझे लगा कि बस यही है जो मैं ढूंढ रही थी। मुझे लगा ग्रीन फ्लैग नही, ग्रीन फॉरेस्ट है ये तो। मैं शादी करना चाहती थी, लाइफ में सेटल होना चाहती थी। मैंने बहुत कोशिश की। लेकिन कुछ अनुभव आपको बदल देते हैं।”
सलमान ने ईशा के आसुओं पर उठाए सवाल
ईशा वीडियो में इतना इमोशनल हो जाती हैं कि उस बारे में बात भी नहीं कर पा रही होती हैं और कहती हैं कि वो इस बारे में बात नहीं करना चाहती। वीडियो के बाद जब ईशा स्टेज पर आईं तो सलमान खान ने उनसे पूछा कि वहां तो आप रो रही थीं, यहां हंस रही हैं, क्या माजरा है? ईशा कहती हैं, आपको देखकर स्माइल आ रही है।
सलमान बोले- देखो किसके सामने खड़ी हो?
सलमान खान ईशा से कहते हैं, सबके ब्रेकअप्स होते हैं यार, तुम किसके सामने खड़ी हो? ये तो चलो आपने शूट किया है तो ग्लिसरीन, डायलॉग-वायलॉग…। ईशा कहती हैं कि सब रियल है। इसके बाद सलमान कहते हैं कि आप घर में रियल ही दिखेंगी।
बादशाह का नाम नहीं लेंगी ईशा
इस बातचीत के दौरान सलमान खान ईशा से पूछते हैं कि क्या वो आजकल जिस वजह से चर्चा में हैं क्या उस बारे में बात करेंगी? क्या वो उनका नाम लेंगी? ईशा कहती हैं कि वो उनका (बादशाह) नाम नहीं लेंगी, वो पास्ट है। इस बात पर सलमान ईशा की तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पर्सनल मुद्दे पर्सनल ही रहने चाहिए। सलमान ने ईशा को मूव ऑन करने की सलाह दी और कहा कि अगली पार्टी बहुत पहले ही मूव ऑन कर चूकी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.