नया-नया खाना बनाना शुरू किए हैं तो कुछ कुकिंग मिस्टेक को हमेशा अवॉएड करें। त्योहारों के सीजन में कुछ नया और स्पेशल बनाना होता है ऐसे में ये 5 गलतियां भूलकर भी ना दोहराएं, इससे खाने के टेस्ट पर फर्क पड़ता है।
चावल को ज्यादा देर तक भिगोना
चावल को भिगोकर पकाने से ये खिले-खिले और दोगुने साइज के बनकर तैयार होते हैं। लेकिन चावलों को भिगोने का भी एक समय निश्चित होता है। अगर आप एक घंटे तक चावल को पानी में ही भिगा देंगे तो चांस है कि वो ज्यादा पक जाएं और स्टिकी से बन जाए। चावलों को ज्यादा से ज्यादा आधा घंटा ही भिगोना चाहिए।
सब्जियों को काटकर कई दिन के लिए प्लास्टिक बैग में रखना
अपनी सुविधा के लिए आप सब्जियों को काटकर प्लास्टिक बैग में भरकर रख देती हैं। भले ही ये आपके समय को बचा लेता हो लेकिन ऐसा करने से सब्जियों के न्यूट्रिशन और फ्रेशनेस पर फर्क पड़ता है। सब्जियों का नेचुरल पानी सूख जाता है और इस तरह की हफ्तेभर पहले कटी सब्जियों को बनाने पर वो टेस्ट नहीं आता। खासतौर पर सब्जियां जब पानी वाली हों जैसे तोरई, लौकी। कई बार कटी हुई सब्जियां सड़ने भी लगती है। इसलिए अगर हफ्तेभर तक रखना है तो उन्हें सूखे कपड़े में लपेटकर रखें।
कुकर में सीटी आते ही गैस बंद
अगर आप दाल, राजमा जैसी चीजों को पका रही हैं जिसे पकने में थोड़ा सा समय लगता है तो सीटी के आते ही फौरन गैस बंद ना करें। ऐसा करने से कई बार खाना अधपका रह जाता है और पूरा स्वाद नहीं आता। आलू या किसी भी चीज को कुकर में पका रहीं तो सीटियां आने के बाद एक से दो मिनट रुकें उसके बाद गैस की फ्लेम को बंद करें। ऐसा करने से कुकर में बना भाप का प्रेशर फौरन नहीं निकलता और खाना अच्छी तरह से पक जाता है।
सीधे तेल में गरम मसाला डालना
गरम मसाले को सीधे गर्म तेल में नहीं डालना चाहिए। इससे मसाला जल जाता और अपनी महक और स्वाद को रिलीज नहीं कर पाता। इसलिए सही समय पर जब बाकी सारे मसाले पक कर तेल छोड़ने लगें उसके बाद ही मिलाएं। ऐसा करने से मसाला जलता नहीं है और अपने पूरे स्वाद और महक को छोड़ता है।
ठंडा पानी डालना
कुकिंग के वक्त कभी भी ठंडे यानी रूम टेंपरेचर के पानी को नहीं डालना चाहिए। ये कच्चा पानी आपके सब्जी, दाल, छोले जैसे किसी भी खाने के स्वाद को फीका कर देता है। क्योंकि ये पानी रूम टेंपरेचर पर होता है तो जब आप इसे गर्म मसालों के ऊपर डालते हैं तो एकदम से कड़ाही और मसाले का टेंपरेचर डाउन हो जाता है और कुकिंग प्रोसेस रुक जाता है। इससे ना केवल कुकिंग देर से होती है बल्कि स्वाद पर भी असर पड़ता है। हमेशा हल्का उबला गर्म पानी डालें, ऐसा करने से स्वाद बढ़ता है और खाना भी जल्दी पक कर रेडी होता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.