Yamaha YZF-R2 की भारत में एंट्री हो गई है। यामाहा YZF-R2 में नया 204cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 26.1bhp की पावर और 19.1Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। बाइक की डिलीवरी अगले महीने यानी सितंबर 2026 से शुरू होगी।
204cc इंजन और 26.1bhp पावर
यामाहा YZF-R2 में नया 204cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 26.1bhp की पावर और 19.1Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच स्टैंडर्ड है। मिड और R2 M वेरिएंट में क्विकशिफ्टर भी स्टैंडर्ड दिया गया है।
हल्का चेसिस और बेहतर हार्डवेयर
R2 में नया डिजाइन किया गया चेसिस मिलता है, जिसका वजन R15 के मुकाबले 2kg से ज्यादा कम किया गया है। इसके बावजूद इसकी रिजिडिटी को बरकरार रखा गया है। बाइक का कुल वजन 149kg है, जिससे कंपनी इसे सेगमेंट की सबसे हल्की बाइक बता रही है। सस्पेंशन सेटअप में एडजस्टेबल इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे 282mm और पीछे 220mm डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाइक 17-इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती है और इसकी सीट की ऊंचाई 810mm है।
R-Series वाला स्पोर्टी डिजाइन
डिजाइन के मामले में R2 को यामाहा की R-Series की पहचान के साथ तैयार किया गया है। इसमें लेयर्ड फुल-फेयरिंग, अग्रेसिव फ्रंट प्रोफाइल, स्लिम LED हेडलाइट्स और DRLs दिए गए हैं। स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक और शार्प टेल सेक्शन इसे R15 और R3 जैसी स्पोर्टी पहचान देते हैं। बाइक को पांच कलर ऑप्शन- मेटैलिक ब्लैक, डार्क ब्लूइश ग्रे, मैट वाइट पर्ल, रेसिंग ब्लू और मेटैलिक ग्रे में लॉन्च किया गया है। इनमें मेटैलिक ग्रे कलर सिर्फ टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए उपलब्ध है।
चार राइडिंग मोड और TFT स्क्रीन
यामाहा YZF-R2 में Street, Rain, Sport और Custom जैसे चार राइडिंग मोड दिए गए हैं। टॉप R2 M वेरिएंट में 5-इंच TFT स्क्रीन, स्मार्ट की, एडजस्टेबल लीवर्स और एडजस्टेबल फुटपेग जैसे अडिशनल फीचर्स मिलते हैं।
पिछले हफ्ते लॉन्च हुआ था 2026 Yamaha RayZR 125 स्कूटर
यामाहा ने भारत में 2026 Ray ZR 125 Fi Hybrid स्कूटर को नए कलर ऑप्शन, नए ग्राफिक्स और अतिरिक्त फीचर्स के साथ अपडेट किया है। Yamaha Ray ZR 125 Fi Hybrid का स्पोर्टी डिजाइन तो वही है, लेकिन इसे नया लुक देने के लिए नए पेंट फिनिश और अपडेटेड ग्राफिक्स दिए गए हैं। यामाहा ने Ray ZR 125 के साथ Fascino 125 Fi Hybrid को भी नए कलर स्कीम और स्टाइलिंग बदलावों के साथ अपडेट किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.