NIT राउरकेला के BTech छात्रों को इस प्लेसमेंट सीजन में 1.31 करोड़ रुपये सालाना का सर्वाधिक CTC मिला। वहीं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) के छात्रों का पैकेज 83.60 लाख रुपये सालाना रहा।
किस बीटेक ब्रांच का कैसा प्लेसमेंट
बीटेक की छह ब्रांच बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, सिरेमिक इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्लेसमेंट 95.47 प्रतिशत रहा। वहीं बायोटेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल डिजाइन और मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में प्लेसमेंट दर 90 प्रतिशत से अधिक रही।
MTech छात्रों का भी शानदार प्रदर्शन
MTech छात्रों के लिए भी प्लेसमेंट के आंकड़े मजबूत रहे। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के एक छात्र को 46.38 लाख रुपये सालाना का सर्वाधिक CTC मिला। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के एक छात्र को 44 लाख रुपये सालाना का दूसरा सबसे बड़ा ऑफर मिला। एमटेक में औसत CTC 11.90 लाख रुपये रहा। मीडियन सैलरी 9 लाख रुपये रही। सर्वाधिक CTC 46.38 लाख रुपये रही।
समर इंटर्नशिप का भी रिकॉर्ड
NIT राउरकेला के प्री-फाइनल ईयर के छात्रों को इस प्लेसमेंट सीजन में रिकॉर्ड 258 समर इंटर्नशिप ऑफर मिले। इंटर्नशिप के लिए सबसे अधिक स्टाइपेंड 1.50 लाख रुपये प्रति माह रहा। इसके अलावा 83 से अधिक छात्रों को 30 लाख रुपये सालाना से ज्यादा के पैकेज मिले।
किन पदों पर मिले ऑफर
छात्रों को प्रमुख रूप से इन पदों के लिए नियुक्त किया गया:
सॉफ्टवेयर इंजीनियर
सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर
हार्डवेयर इंजीनियर
ग्रेजुएट ट्रेनी इंजीनियर
डेटा एनालिस्ट
बिजनेस एनालिस्ट
374 कंपनियों ने लिया हिस्सा
प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 374 रिक्रूटर्स ने हिस्सा लिया। इनमें लगभग आधी कंपनियां ऐसी थीं, जो पहली बार NIT राउरकेला के कैंपस प्लेसमेंट में शामिल हुईं। बड़े रिक्रूटर में आदित्य बिड़ला ग्रुप, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, JSW ग्रुप, लार्सन एंड टूब्रो, ZS एसोसिएट्स, वेदांता रिसोर्सेज, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स, एक्सॉनमोबिल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़, डेलॉइट USI, केयर्न ऑयल एंड गैस, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, एक्सेंचर, ड्यूश इंडिया, टाटा स्टील, ICICI बैंक, टेराडाटा, नेटवेस्ट, क्वालकॉम, टाटा मोटर्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ वगैरह शामिल थे।
IT सेक्टर से सबसे ज्यादा कंपनियां
प्लेसमेंट में हिस्सा लेने वाली कंपनियों में सॉफ्टवेयर एंड आईटी सर्विसेज सेक्टर की हिस्सेदारी सबसे अधिक 17.79 प्रतिशत रही। इसके बाद BFSI की हिस्सेदारी 11.52 परसेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स की हिस्सेदारी 8.40 परसेंट, मैन्युफैक्चरिंग की हिस्सेदारी 8.09 परसेंट और एजुकेशन की हिस्सेदारी 7.23 परसेंट थी।
एयरोस्पेस, ऑटोमोटिव, बायोटेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग कंसल्टिंग, FMCG, हेल्थकेयर, माइनिंग, फार्मास्यूटिकल्स, रोबोटिक्स और टेलीकम्युनिकेशन जैसे सेक्टर से भी रिक्रूटर आए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.