देश के फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में अब सिंपल एनर्जी के नए वेव और एथर एनर्जी के नए कोनार्क के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है। कोनार्क ने जहां कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ एंट्री की है। तो वेव में यूटिलिटी और ज्यादा रेंज पर ध्यान दिया गया है।
1. यूटिलिटी, स्टोरेज और चेसिस
इन दोनों स्कूटर के प्रैक्टिकैलिटी डिजाइन की सोच में एक बड़ा अंतर दिखता है। सिंपल वेव में 70 लीटर तक की क्लास-लीडिंग टोटल स्टोरेज कैपेसिटी दी है। इसे सीट के नीचे 63-लीटर के कम्पार्टमेंट, 3-लीटर के ग्लव बॉक्स और “द पिल” नाम के 4-लीटर के एक्स्ट्रा स्टोरेज दिया गया है। वहीं, एथर कोनार्क में सीट के नीचे स्टैंडर्ड 31-लीटर का बूट मिलता है। रनिंग गियर के लिए, एथर ने इसमें आगे बड़ा 14-इंच का एलॉय व्हील और पीछे 12-इंच का व्हील दिया है, जो साइलेंट गियर ड्राइव के साथ आता है।
वेव में आगे और पीछे 12-इंच के एलॉय व्हील, प्रोग्रेसिव ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर, 175 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 300 mm तक पानी में चलने की कैपेसिटी मिलती है। दूसरी तरफ, कोनार्क में स्टील यूनिबॉडी चेसिस और बेहतर अर्बन एर्गोनॉमिक्स दिए गए हैं। साथ ही, कंपनी ने इसके टॉप वैरिएंट Z में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स जैसे स्मार्ट चाबी, 14-इंच व्हील, एयर वॉक, ऑनबोर्ड चार्जर और मेन स्टैंड शामिल हैं।
2. बैटरी रेंज और पावरट्रेन
रेंज और पावरट्रेन के ऑप्शन में दोनों स्कूटरों के बीच कुछ समानताएं और सबसे बड़ा अंतर भी है। एथर कोनार्क S तीन बैटरी वैरिएंट 2.1 kWh, 2.7 kWh और 3.5 kWh में आता है, जो क्रमशः 100 km, 125 km और 161 km की IDC रेंज देते हैं। इसकी PMSM मोटर 4.7 kW तक की पीक पावर और 16 Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे सभी वैरिएंट में 70 km/h की टॉप स्पीड मिलती है।
दूसरी तरफ, सिंपल वेव तीन वैरिएंट वेव S, वेव और वेव + में आता है। इनमें चार बैटरी कॉन्फिगरेशन 2.2 kWh, 2.7 kWh, 3.7 kWh और 5.0 kWh मिलते हैं। सबसे टॉप वाला वेव + वैरिएंट 243 km की IDC रेंज और 90 km/h की टॉप स्पीड देता है। इसमें 6.4 kW की PMSM मोटर है जो चेन-ड्राइव सिस्टम के जरिए 179 Nm का व्हील टॉर्क जनरेट करती है।
3. टेक्नोलॉजी और फीचर्स
दोनों स्कूटर में बेहतरीन डिजिटल हार्डवेयर दिया गया है। एथर कोनार्क के वैरिएंट्स में डीपव्यू डिस्प्ले (एंट्री लेवल पर 4.2-इंच, S वैरिएंट पर 7-इंच) के साथ AtherStack Pro के फीचर्स जैसे ऑटो होल्ड, फॉल सेफ और पार्क असिस्ट, रिवर्स मोड मिलते हैं।
सिंपल वेव में मॉडल के हिसाब से 5-इंच का EBN डिस्प्ले या 7-इंच की TFT स्क्रीन मिलती है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ओवर-द-एयर अपडेट, ट्रैक्शन कंट्रोल और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
4. दोनों की एक्स-शोरूम कीमतें
सिंपल वेव की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपए है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी पूरी प्राइस लिस्ट नहीं बताई है। दूसरी तरफ, एथर कोनार्क की कीमत भी पूरी तरह से नहीं बताई गई है। कोनार्क S रेंज की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपए से 1.45 लाख रुपए के बीच हैं। लंबी रेंज वाले कोनार्क S और कोनार्क Z वैरिएंट की कीमत अभी सामने नहीं आई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.