- Hindi News
- Sports
- India Vs Brazil Football Match Kolkata | Sourav Ganguly Statement
- कॉपी लिंक
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने ब्राजील के इंडिया टूर का समर्थन किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा- ‘ब्राजील एक मजबूत फुटबॉल टीम है। उनके यहां आने से भारतीय फुटबॉल को एक्सपोजर मिलेगा।
14 दिन पहले भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने भारतीय फुटबॉल फैंस से भारत-ब्राजील फ्रेंडली मैच के बॉयकॉट की अपील की थी।
भारत और ब्राजील का इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच 3 अक्टूबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय फुटबॉल महासंघ ने इस पोस्ट के जरिए टिकट की बिक्री का ऐलान किया।
गांगुली को मजबूत टीम के आने की उम्मीद
गांगुली से भारत-ब्राजील मैच के बारे में पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा, ‘फुटबॉल शानदार खेल है। मुझे इसे देखना पसंद है। ब्राजील दुनिया के महान फुटबॉल खेलने वाले देशों में से एक है। मुझे उम्मीद है कि वे बहुत मजबूत टीम के साथ आएंगे।’
50-70 करोड़ से खिलाड़ियों-क्लबों की मदद करें- भूटिया
मैच के बॉयकॉट की अपील के पीछे भूटिया का तर्क था कि इस मैच पर 50 से 70 करोड़ रुपए खर्च होंगे। एक फ्रेंडली मैच के लिए इतना पैसा खर्च करना ठीक नहीं। इस पैसे को बंगाल के खिलाड़ियों, फुटबॉल इंफ्रास्ट्रक्चर, फुटसल मैदानों और आर्थिक संकट से जूझ रहे क्लबों पर लगाया जा सकता है।
—————————————–
भारतीय फुटबॉल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
भारत-ब्राजील फुटबॉल मैच के टिकट की बिक्री शुरू, पनामा-उरुग्वे से भी खेलेगी भारतीय टीम

भारत और ब्राजील के बीच 3 अक्टूबर को कोलकाता में होने वाले इंटरनेशनल फ्रेंडली फुटबॉल मैच के टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। मैच साल्ट लेक स्टेडियम में होगा। टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप पर उपलब्ध हैं। पढ़ें पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
