टीवी सीरियल ‘कहानी घर घर की’ फेम श्वेता क्वात्रा इन दिनों चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कई खुलासे किए. हालांकि, कास्टिंग काउच को लेकर उन्होंने एक ऐसा बयान दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने बताया कि कास्टिंग काउच की वजह से वो बहुत ह्यूमिलिएट फील कर रही थी.
कॉम्प्रोमाइज के लिए पूछते है…
शायनी नारंग के साथ बातचीत में श्वेता ने बताया कि ‘कास्टिंग काउच के अलावा मिडिल एजेंट और मिडिएटर की वजह से कुछ ऐसी चीजें होती थी, जो बहुत अजीब थी. शुरू-शुरू में वो सीधा कॉम्प्रोमाइज के लिए पूछते हैं, हालांकि मैं नहीं समझ पाई कि वो कहना क्या चाहते है. बाद में वो फनी एक्सप्रेशन देने लगे, कॉम्प्रोमाइज का मतलब समझाने के लिए. लड़की होने के नाते ये समझना बहुत मुश्किल था.’
ऑडिशन में कहा ‘कपड़े उतारो’
इसके अलावा उन्होंने एक बात बताते हुए कहा, ‘एक होटल में ऑडिशन के लिए गई थी, वहां करीब 60 से 70 लड़कियां थी और कई मॉडल्स थे, तो ये अनसेफ जैसा लगा नहीं. अंदर जाने पर वहां डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर बैठे हुए थे. उन्होंने मुझे कहा पढ़ लिया, तो मैंने कहा हां. फिर उन्होंने वॉक करने के लिए कहा, वो भी मैंने करके दिखा दिया. लेकिन उन्होंने अचानक कहा, ‘स्ट्रिप’ (कपड़े उतारो). मुझे लगा मुझसे कोई गलतफहमी हुई है सुनने में, लेकिन उन्होंने फिर कहा स्ट्रिप.
स्विम कॉस्ट्यूम में देखना चाहते थे
उन्होंने आगे कहा, ‘उस समय इंसान कितना ह्यूमिलिएट, एंग्री और हेल्पलेस फील करता है. बाहर तो लोग है, लेकिन इस रूम में भी हैं. हालांकि ये बेस्ट है कि आप डम्ब बिहेव करने लगो. फिर मैंने कहा कि क्यों? तो उन्होंने कहा, ‘स्विमिंग कॉस्ट्यूम के लिए.’ तब मेरा मुंह ही बंद हो गया था कि क्या बोलूं, लेकिन मैंने हिम्मत करके पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया कि हम देखना चाहते है कि स्विम सूट में आप कैसी दिखती है. उस वक्त मैंने बस थैंक यू कहा और बाहर चली गई.’
श्वेता के शोज और फिल्म
बता दें कि साल 2000 में ‘कहानी घर घर की’ सीरियल से श्वेता को बहुत पॉपुलैरिटी मिली और शो में उनके नेगेटिव किरदार को बहुत पसंद किया गया. इसके बाद वो ‘कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन’, ‘सीआईडी’ और ‘बालवीर’ जैसे शोज में नजर आईं. इतना ही नहीं, वो ‘मर्डर 2’, ‘राम सेतु’, ‘अजहर’ और ‘माई ब्रदर निखिल’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.