Jana Nayagan Release Date: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है। फिल्म अपनी रिलीज के काफी करीब है और अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। खुद मुख्यमंत्री विजय ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी शेयर की है।
विजय ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में फिल्म ‘जन नायकन’ का नया पोस्टर है, जिसके जरिए उन्होंने फिल्म की रिलीज तारीख का खुलासा किया है। सामने आए इस पोस्टर में विजय हाथ में तलवार लिए नजर आ रहे हैं और उनका बैकसाइड लुक दिखाया गया है। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में 23 लिखा हुआ है, जो फिल्म के प्रमोशन का मुख्य हिस्सा बना हुआ है।
23 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी ‘जन नायकन’
फिल्म के पोस्टर पर दी गई जानकारी के अनुसार, ‘जन नायकन’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 23 जुलाई को रिलीज होगी। विजय ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘जन नायकन’ 23 जुलाई से दर्शकों के बीच होगी। पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने कमेंट बॉक्स में उत्साह और खुशी जाहिर करनी शुरू कर दी है।
जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ‘जन नायकन’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से ए सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म की कुल अवधि 3 घंटे 3 मिनट है। इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विजय की आखिरी फिल्म पर टिकी सबकी नजरें
एच विनोथ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जन नायकन’ में एक्टर और मुख्यमंत्री विजय की अभिनय करियर की आखिरी फिल्म है। हालांकि यह फिल्म निर्माण के दौरान कई विवादों में भी घिरी रही, लेकिन इसके बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा है। अब जब रिलीज तारीख सामने आ चुकी है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.