स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर्स की लिस्ट में सूची बेट्स को पछाड़ टॉप-2 में पहुंच गई है। अब उनकी नजरें मिताली राज के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है।
स्मृति मंधाना वर्ल्ड रिकॉर्ड से 113 रन दूर
स्मृति मंधाना की नजरें अब मिताली राज के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर हैं। पूर्व भारतीय कप्तान के नाम विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। टेस्ट, वनडे और टी20 में मिलाकर मिताली राज ने अपने करियर में 10,868 रन बनाए थे। वहीं अब स्मृति मंधाना 10,756 रनों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। मंधाना और मिताली के बीच 112 रनों का ही अंतर रह गया है। उम्मीद है कि एशिया कप 2026 के दौरान ही मंधाना इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेगी। वहीं न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 10,740 रनों के साथ लिस्ट में तीसरे पायदान पर खिसक गईं हैं।
| मिताली राज | 10,868 |
|---|---|
| स्मृति मंधाना | 10,756 |
| सूजी बेट्स | 10,740 |
स्मृति मंधाना का इंटरनेशनल करियर
172 T20I और 166 इनिंग्स में स्मृति मंधाना ने 30.17 के एवरेज और 125.36 के स्ट्राइक रेट से 4,557 रन बनाए हैं, जिसमें एक सेंचुरी और 35 फिफ्टी शामिल हैं। वह इस फॉर्मेट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।
वहीं मंधना ODI में छठी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने 120 मैचों में 47.88 के एवरेज से 5,411 रन बनाए हैं, जिसमें 14 सेंचुरी और 35 फिफ्टी शामिल हैं।
टेस्ट क्रिकेट में उन्हें 9 ही मुकाबले खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने 16 इनिंग्स में 52.53 के एवरेज से 788 रन बनाए हैं। उनके नाम रेड बॉल क्रिकेट में दो सेंचुरी और पांच फिफ्टी हैं।
विमेंस एशिया कप पॉइंट्स टेबल में भारत नंबर-1
थाइलैंड पर बड़ी जीत दर्ज कर भारत विमेंस एशिया कप 2026 ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। भारत के लिए पहले मैच में शैफाली वर्मा, नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया। शैफाली जहां तूफानी फिफ्टी ठोक प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। वहीं नंदनी और दीप्ति ने 3-3 विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा ने इस दौरान डबल इतिहास रचा। वह विमेंस टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बनी। साथ ही उन्होंने इस मैच में बिना रन खर्च किए 3 विकेट चटकाए। वह 0 रन देकर 3 या उससे अधिक विकेट चटकाने वाली पहली भारतीय बॉलर बन गईं हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.