देश की सबसे बड़ी कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने चालू वित्त वर्ष में 9 लाख सीएनजी गाड़ी बेचने का लक्ष्य रखा है। कंपनी का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से सीएनजी गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ी है।
मारुति सुजुकी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बेचीं 2.2 लाख सीएनजी गाड़ियां
मारुति सुज़ुकी इंडिया के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने अलग-अलग मॉडल कैटेगरी में 2.2 लाख सीएनजी गाड़ियां बेची हैं, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 58 प्रतिशत ज्यादा है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से सीएनजी गाड़ियों की डिमांड बढ़ी
पार्थो बनर्जी ने कहा कि पश्चिम एशिया युद्ध के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने से सीएनजी गाड़ियों की मांग में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सीएनजी गाड़ियों की बिक्री के लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पहली तिमाही के आंकड़े को देखते हुए हम करीब 9 लाख सीएनजी गाड़ियों की बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं।
वित्त वर्ष 2025-26 में मारुति सुजुकी ने बेची थीं 7 लाख से ज्यादा सीएनजी गाड़ियां
बताते चलें कि मारुति सुजुकी ने पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में 7 लाख से ज्यादा सीएनजी गाड़ियों की बिक्री की थी। पार्थो ने कहा कि पहले सीएनजी गाड़ियों की मांग मुख्य रूप से छोटी कारों, वैन और अर्टिगा तक सीमित थी, लेकिन अब कंपनी की एसयूवी कैटेगरी में भी इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है।
विक्टोरिस की कुल बिक्री में आधे से ज्यादा सीएनजी वैरिएंट की हिस्सेदारी
मारुति सुज़ुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी के अनुसार, कंपनी की विक्टोरिस एसयूवी की कुल बिक्री में 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी गाड़ी के नीचे लगे सीएनजी टैंक (अंडरबॉडी) वैरिएंट की है। इसी ट्रेंड को देखते हुए कंपनी ने नई ब्रेजा एस-सीएनजी में भी अंडरबॉडी सीएनजी टैंक की सुविधा दी है।
जून 2026 में कंपनी की कुल बिक्री में 42 प्रतिशत रही सीएनजी गाड़ियों हिस्सेदारी
मारुति सुज़ुकी फिलहाल घरेलू कार बाजार में 15 सीएनजी मॉडल हैं, जिनमें लाइट कमर्शियल व्हीकल भी शामिल हैं। पिछले महीने कंपनी की कुल बिक्री में सीएनजी गाड़ियों की हिस्सेदारी 42 प्रतिशत रही, जो इस कैटेगरी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें
सोने-चांदी में जारी रहेगी तेजी या आएगी गिरावट, फोकस में रहेंगे ये अहम और बड़े मुद्दे
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.