जो उम्मीदवार किसी कारणवश इस पद के लिए आवेदन नहीं कर पाएं, वे अब आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 05 अक्तूबर, 2026 निर्धारित की है।
जानें आवेदन करने के लिए जरुरी योग्यता
– स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
– उम्मीदवार के पास कुछ वर्षों का कार्यानुभव होना काफी जरुरी है।
– उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम आयु 23, 26, 28 और 35 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु 35, 40, 42 और 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
– रिजर्वेशन कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन पर्सनल टेलिफोनिक इंटरव्यू, वीडियो इंटरव्यू के आधार पर किया जा सकता है। इंटरव्यू कुल 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाता है।
कैसे करें आवेदन
– सबसे पहले आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर विजिट करें।
– अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
– इसमें मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।
– फॉर्म भरने के बाद जरुरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
– फिर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
– अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.