दरअसल, यह सर्विस एकदम फ्री है, इसके लिए आपसे कोई भी फीस नहीं ली जाएगी। इसलिए फ्रॉड लोग से जरुर बचें। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 28 सितंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में प्रदेश सरकार में गन्ना विकास और चीनी मिल विभाग के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार जी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
इतना ही जो लोग फ्रेशर है, उनके विशेष मौका दिया जाएगा। इसलिए इस रोजगार नौकरी मेला के चांस को बिल्कुल भी न जाने दें।
फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका
रोजगार मेला में 10वीं पास से लेकर इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक और अन्य टेक्निकल-नॉन टेक्निकल योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स जरुर शामिल हों। अनुभवी से लेकर फ्रेशर इस जॉब मेले में जरुर जाएं।
रोजगार मेला आयोजन- जिला सेवायोजन कार्यालय
तारीख- 28 सितंबर 2026
रिक्तियां- 2500+
कंपनियां- 50 से ज्यादा कंपनियां
टाइमिंग-सुबह 10 बजे से
जगह- उपाधि सनात्तकोत्तर महाविद्यालय , पीलीभीत
अपने साथ क्या ले जाएं?
जब आप रोजगार मेले में जाए, तो अपने साथ सबसे जरुरी डॉक्यूमेंट्स की एक फाइल अलग से तैयार करके ले जाएं। इसमें आपकी 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक या अन्य कोर्स की मार्कशीट, सर्टिफिकेट के साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, अपडेट किया हुआ रिज्यूम, ईमेल आईडी जैसी चीजें शामिल हो। अपने साथ एक सेट स्वप्रमाणित फोटोकॉफी भी रखें। अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.