Sattu Chia Seed Drink Recipe: चिलचिलाती गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखना और वजन को कंट्रोल करना सबसे बड़ी चुनौती हो जाती है। अगर आप पेट को ठंडा और बॉडी को स्लिम रखना चाहते हैं, तो सत्तू और चिया सीड्स का यह देसी ड्रिंक आपके लिए परफेक्ट होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद आसान और क्विक रेसिपी के बारे में…
Image: freepik
ड्रिंक को बनाने के लिए आपको दो चम्मच चने का सत्तू, एक चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स, एक गिलास ठंडा पानी, आधा नींबू, स्वादानुसार काला नमक, थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर और सजावट के लिए ताजी पुदीने की पत्तियां।
Image: AI
रेसिपी का पहला स्टेप यही है कि चिया सीड्स को ड्रिंक में इस्तेमाल करने से कम से कम पंद्रह मिनट पहले पानी में भिगोकर रख दें ताकि वे अच्छी तरह फूल जाएं और उनका पूरा पोषण मिल सके।
Image: AI
एक बड़े गिलास में दो चम्मच सत्तू डालें और उसमें थोड़ा सा ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह घोल लें। शुरुआत में कम पानी डालने से सत्तू में गांठे नहीं पड़तीं और घोल एकदम स्मूथ बनता है।
Image: AI
सत्तू के घोल में पूरा ठंडा पानी भर दें। अब इसमें पहले से भीगे हुए चिया सीड्स, नींबू का रस, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह से आपस में मिला लें।
Image: AI
ऊपर से बारीक कटा पुदीना डालकर इसे गार्निश करें। इस लाजवाब ड्रिंक को सुबह या दोपहर के वक्त पिएं और चिलचिलाती गर्मी में भी पेट को कूल और खुद को फिट रखें।
Image: AI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.